Published : Jul 23, 2026 02:45 pm IST, Updated : Jul 23, 2026 02:45 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@starplus
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की चुनौती गौतम और करण को फिर से एक कर देगी। वहीं अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि मिहिर की वापसी होने वाली है, लेकिन सवाल यह है कि क्या वह तुलसी को पहचान पाएगा या फिर सब कुछ भूलने का नाटक करेगा। वहीं अब जल्द ही गौतम और करण का भी सच सामने आने वाला है, जो उन्होंने अपमी मां तुलसी से छुपाया है।
2/7Image Source : Instagram/@smritiiraniofficial
10 साल बाद तुलसी की वापसी से शांति निकेतन में बड़े बदलाव आए हैं। सबसे पहले उन्होंने घर के बंटवारे की लकीर को खत्म किया और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में करण और गौतम की दुश्मनी का चालाकी से इस्तेमाल करके उन्हें एक कर दिया। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी में अभी देखने को मिलेगा कि तुलसी ने किसी भी कीमत पर नकुल और वैष्णवी की शादी में करण और उसके बच्चों को शामिल करने की चुनौती ली है।
3/7Image Source : Instagram/@starplus
तुलसी अपने मिशन को पूरा करने के लिए करण की कमजोरी का इस्तेमाल करती है। हाल ही में करण ने घोषणा की थी कि वह शादी में शामिल नहीं होगा और इसके बजाय अपने दोस्त सुभाष के लिए होटल बुकिंग का इंतजाम किया था, लेकिन तुलसी ने सुभाष को घर लाकर उसे मात दे दी, जिससे करण के पास सुभाष के साथ अपने रिश्ते को साबित करने के लिए शादी की तैयारियों में शामिल होने के अलावा कोई चारा नहीं बचा।
4/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
आखिरकार गौतम और करण दोनों मिलकर तैयारी शुरू करते हैं। हालांकि, उनके बीच अभी भी नफरत है फिर भी वे कभी-कभी एक-दूसरे की मदद करते हुए दिखते हैं, जिससे तुलसी खुश होती है। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तुलसी को एहसास होता है कि मिहिर वापस घर आने वाला है।
5/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
अचानक तुलसी पर सिंदूर गिरता है और उस भावुक पल में वह मिहिर का नाम लेती है, क्योंकि उसे अपने आस-पास मिहिर की मौजूदगी का गहरा एहसास होता है। वह खुशी-खुशी सबको बताती है कि मिहिर लौट आया है, लेकिन कोई रिएक्ट नहीं करता। तुलसी परेशान हो जाती है और कहती है कि वे उस पर विश्वास नहीं कर रहे हैं, लेकिन वह मिहिर को वापस लाकर उन्हें गलत साबित करने की कसम खाती है।
6/7Image Source : Screen grab from Jiohotstar
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' एक और बड़े पारिवारिक झगड़े की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि शांति निकेतन के अंदर तनाव बढ़ रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में करण और गौतम के बीच एक नया झगड़ा दिखाया जाएगा, जबकि तुलसी खुद को परिवार के सदस्यों से घिरी हुई पाती है जो उससे एक जरूरी सच छिपाते हुए दिखते हैं।
7/7Image Source : Instagram/@smritiiraniofficial
शादी की तैयारियों के बीच भाइयों के बीच बढ़ते मतभेद जल्द ही परिवार में गंभीर दरार पैदा कर सकते हैं। कहानी की शुरुआत करण और गौतम के बीच तीखी बहस से होती है। दोनों भाई एक-दूसरे पर परेशानियां खड़ी करने का आरोप लगाते हैं, जिससे आस-पास के सभी लोग असहज महसूस करते हैं। गौतम इस मामले में तुलसी को शामिल करने की कोशिश करता है, लेकिन तुलसी लड़ाई से दूर रहना ही बेहतर समझती है।