देशपांडे के सामने चुलबुल पांडे का प्यार भरा सरेंडर, सलमान-माधुरी ने ताजा कर दीं प्रेम-निशा किरदार की यादें
देशपांडे के सामने चुलबुल पांडे का प्यार भरा सरेंडर, सलमान-माधुरी ने ताजा कर दीं प्रेम-निशा किरदार की यादें
माधुरी दीक्षित और सलमान खान की जोड़ी ने एक बार फिर अपनी अदाकारी से लोगों का दिल लिया है। बिग बॉस-19 के सेट पर वीकेंड के वॉर में पहुंची माधुरी दीक्षित ने यहां अपनी सीरीज का टीजर भी दिखाया।
Published : Nov 30, 2025 09:46 pm IST, Updated : Nov 30, 2025 09:46 pm IST
1/6Image Source : Image Source-Jiohotstar
सलमान खान और माधुरी दीक्षित बॉलीवुड इतिहास की सबसे पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक रही है। 90 के दशक में शुरू हुई दोनों की ये जुगलबंदी स्क्रीन पर सुपरहिट रही। हम आपके हैं कौन आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे चहेती फिल्मों में से एक है। इसमें प्रेम और निशा का किरदार करीब 30 साल बाद भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। अब ये सुपरहिट जोड़ी रविवार को बिग बॉस-19 के सेट पर पहुंचे और यहां अपनी आइकॉनिक फिल्म और इसके किरदारों की यादें ताजा कर दी हैं। यहां माधुरी दीक्षित अपनी सीरीज 'श्रीमती देशपांडे' का प्रमोशन पहुंची थीं। यहां देशपांडे के सामने चुलबुल पांडे का प्यार भरा सरेंडर भी देखने को मिला है। (Image Source-Jiohotstar)
2/6Image Source : Image Source-Jiohotstar
श्रीमति देशपांडे एक सीरीज है जो जियो हॉटस्टार पर 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस सीरीज में माधुरी दीक्षित एक सीरियल किलर का किरदार निभा रही हैं। बिग बॉस-19 के सेट पर पहुंचकर माधुरी दीक्षित ने बताया कि 'कहानी एक मिसेज देशपांडे की है जो एक सीरियल किलर है। लेकिन जब वो जेल में होती है तो उसे पता चलता है कि बाहर कोई और सीरियल किलर है जो बिल्कुल उसी की तरह मर्डर कर रही है। स्टाइल कॉपी करना मिसेज देशपांडे को पसंद नहीं आता और जेल से बाहर आकर उसे मारने के लिए पीछा करती है।' (Image Source-Jiohotstar)
3/6Image Source : Image Source-Jiohotstar
सलमान खान भी सीरीज का टीजर देखकर चौंक गए और माधुरी दीक्षित की तारीफ करने लगे। सलमान और माधुरी ने साल 1994 में आई फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में काम किया था। ये फिल्म सबसे ज्यादा प्यार पाने वाली फिल्मों में से एक है। (Image Source-Jiohotstar)
4/6Image Source : Image Source-Jiohotstar
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान और माधुरी ने हम तुम्हारे हैं सनम, दिल तेरा आशिक, साजन और दिल तो पागल है जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। 90 के दशक की ये सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है। अब दोनों ही स्टार अपनी-अपनी फिल्मों में कमाल करते हैं। (Image Source-Jiohotstar)
5/6Image Source : (Image Source-Jiohotstar
माधुरी दीक्षित भी अब अपने तरह के किरदारों में एक्टिंग का तड़का लगाती हैं। अब फिल्मों के साथ सीरीज में भी नजर आने वाली हैं। सलमान खान अभी भी बतौर हीरो हिट फिल्में देते हैं। सलमान आखिरी बार 'सिकंदर'में नजर आए थे। (Image Source-Jiohotstar)
6/6Image Source : Image Source-Jiohotstar
अब बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान दमदार किरादर में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों में सलमान खान इसकी शूटिंग के पहाड़ों में पहुंचे थे। वहीं आज बिग बॉस में माधुरी दीक्षित के साथ वीकेंड का वॉर भी होस्ट किया है। यहां माधुरी दीक्षित ने सलमान के साथ एक बार अपनी जुगलबंदी दिखाते हुए घरवालों के साथ एक्टिविटी में हिस्सा लिया है। (Image Source-Jiohotstar)