1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. नोरा फतेही ने 11 साल पहले एक शर्त के बदले 'बिग बॉस' में ली थी एंट्री, 1 ही महीने में हुईं बाहर, मगर बदल गई जिंदगी

नोरा फतेही ने 11 साल पहले एक शर्त के बदले 'बिग बॉस' में ली थी एंट्री, 1 ही महीने में हुईं बाहर, मगर बदल गई जिंदगी

नोरा फतेही ने हाल ही में खुलासा किया कि वह शुरुआत में 'बिग बॉस 9' में जाने को लेकर सहमत नहीं थीं। उन्होंने 'बिग बॉस' में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री से पहले मेकर्स के सामने एक शर्त रखी थी। लेकिन, इस एक शो ने उनकी किस्मत पूरी तरह बदल दी।

Written By: Priya Shukla
Published : Sep 20, 2026 08:03 pm IST,  Updated : Sep 20, 2026 08:03 pm IST
नोरा फतेही अब एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जिसे किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज और अपने डांस के दम पर आज देश में अपनी अलग पहचान बना ली है। लेकिन, एक समय ऐसा भा था जब उनकी पहचान बिग बॉस कंटेस्टेंट के तौर पर थी। लेकिन, आज वह देश का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। हालांकि, ये बात और है कि वह शुरू में 'बिग बॉस 9' में नहीं जाना चाहती थीं।
1/7 Image Source : Instagram/@norafatehi
नोरा फतेही अब एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जिसे किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज और अपने डांस के दम पर आज देश में अपनी अलग पहचान बना ली है। लेकिन, एक समय ऐसा भा था जब उनकी पहचान बिग बॉस कंटेस्टेंट के तौर पर थी। लेकिन, आज वह देश का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। हालांकि, ये बात और है कि वह शुरू में 'बिग बॉस 9' में नहीं जाना चाहती थीं।
नोरा फतेही ने हाल ही में खुलासा किया कि जिस शो (बिग बॉस) ने उनकी किस्मत बदल दी, वह शुरुआत में इस शो में एंट्री लेने के पक्ष में नहीं थीं। नोरा ने बताया कि जब उन्हें ये शो ऑफर हुआ तो उन्होंने मेकर्स के सामने एक शर्त रखी थी, जिसे माने जाने के बाद ही उन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड बिग बॉस 9 में एंट्री ली और खूब सुर्खियां बटोरीं।
2/7 Image Source : Instagram/@norafatehi
नोरा फतेही ने हाल ही में खुलासा किया कि जिस शो (बिग बॉस) ने उनकी किस्मत बदल दी, वह शुरुआत में इस शो में एंट्री लेने के पक्ष में नहीं थीं। नोरा ने बताया कि जब उन्हें ये शो ऑफर हुआ तो उन्होंने मेकर्स के सामने एक शर्त रखी थी, जिसे माने जाने के बाद ही उन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड बिग बॉस 9 में एंट्री ली और खूब सुर्खियां बटोरीं।
नोरा फतेही ने दिसंबर 2015 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस 9 में एंट्री ली थी और और जनवरी 2016 में बाहर हो गईं। इस दौरान प्रिंस नरुला के साथ उनकी दोस्ती और नजदीकियां काफी चर्चा में रहीं। अब नोरा ने बताया कि पहले वह रियेलिटी शोज को अलग नजरिए से देखती हैं, लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि एक उभरते हुए कलाकार के लिए ये काफी फायदेमंद प्लेटफॉर्म हो सकता है।
3/7 Image Source : Instagram/@norafatehi
नोरा फतेही ने दिसंबर 2015 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस 9 में एंट्री ली थी और और जनवरी 2016 में बाहर हो गईं। इस दौरान प्रिंस नरुला के साथ उनकी दोस्ती और नजदीकियां काफी चर्चा में रहीं। अब नोरा ने बताया कि पहले वह रियेलिटी शोज को अलग नजरिए से देखती हैं, लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि एक उभरते हुए कलाकार के लिए ये काफी फायदेमंद प्लेटफॉर्म हो सकता है।
'अनट्रिगर्ड' पॉडकास्ट पर बात करते हुए नोरा ने बताया कि जब उन्हें बिग बॉस का ऑफ़र मिला, तब वह अपने करियर के स्ट्रगलिंग फेज में थीं। वह उन गानों के पेमेंट के लिए भी स्ट्रगल कर रही थीं, जिसमें उन्होंने काम किया था।
4/7 Image Source : Instagram/@norafatehi
'अनट्रिगर्ड' पॉडकास्ट पर बात करते हुए नोरा ने बताया कि जब उन्हें बिग बॉस का ऑफ़र मिला, तब वह अपने करियर के स्ट्रगलिंग फेज में थीं। वह उन गानों के पेमेंट के लिए भी स्ट्रगल कर रही थीं, जिसमें उन्होंने काम किया था।
नोरा ने इस बारे में बात करते हुए कहा- 'मैंने कई गाने किए थे, लेकिन मुझे उनकी पेमेंट नहीं मिली थी। मैं अपने पेमेंट के लिए लड़ रही थी, मुझे इंतजार करना पड़ रहा था। शायद प्रोड्यूसर्स को एजेंसी ने पैसे नहीं दिए होंगे। हालांकि, इसी समय पर मुझे बिग बॉस का ऑफर मिला। लेकिन, मैंने मना कर दिया। फिर उन्होंने मुझे कहा कि इतने पैसे मिलेंगे, तो मैंने कहा- ठीक है।'
5/7 Image Source : Instagram/@norafatehi
नोरा ने इस बारे में बात करते हुए कहा- 'मैंने कई गाने किए थे, लेकिन मुझे उनकी पेमेंट नहीं मिली थी। मैं अपने पेमेंट के लिए लड़ रही थी, मुझे इंतजार करना पड़ रहा था। शायद प्रोड्यूसर्स को एजेंसी ने पैसे नहीं दिए होंगे। हालांकि, इसी समय पर मुझे बिग बॉस का ऑफर मिला। लेकिन, मैंने मना कर दिया। फिर उन्होंने मुझे कहा कि इतने पैसे मिलेंगे, तो मैंने कहा- ठीक है।'
नोरा ने कहा, 'ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है कि अगर आप स्मार्ट हैं तो ये आपको तुरंत घर-घर में मशहूर कर देगा। मैं वाइल्डकार्ड एंट्री थी, इसलिए ज्यादा समय तक नहीं रहने वाली थी। मैं 'झलक दिखला जा' करना चाहती थी और वो भी उसी चैनल का शो था। तो मैंने उनसे कहा- मुझे 'झलक' दे दीजिए और मैं बदले में 'बिग बॉस' करूंगी। उन्होंने हां कह दिया और मुझे 'झलक' मिल गया।'
6/7 Image Source : Instagram/@norafatehi
नोरा ने कहा, 'ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है कि अगर आप स्मार्ट हैं तो ये आपको तुरंत घर-घर में मशहूर कर देगा। मैं वाइल्डकार्ड एंट्री थी, इसलिए ज्यादा समय तक नहीं रहने वाली थी। मैं 'झलक दिखला जा' करना चाहती थी और वो भी उसी चैनल का शो था। तो मैंने उनसे कहा- मुझे 'झलक' दे दीजिए और मैं बदले में 'बिग बॉस' करूंगी। उन्होंने हां कह दिया और मुझे 'झलक' मिल गया।'
हालांकि, नोरा फतेही के लिए 'बिग बॉस 9' काफी फायदेमंद रहा। इस शो के दौरान प्रिंस नरूला के साथ नोरा की नजदीकी दोस्ती हो गई, जो बाद में उस सीजन के विनर बने। वहीं शो खत्म होने के बाद नोरा का करियर लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ता गया और आज के समय में वह बॉलीवुड का मशहूर नाम हैं।
7/7 Image Source : Instagram/@norafatehi

Advertisement