Published : Jun 20, 2026 11:44 am IST, Updated : Jun 20, 2026 11:44 am IST
1/7Image Source : Instagram/@paragtyagi
शेफाली जरीवाला के निधन को 1 साल होने को है। 27 जून, 2025 को एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जैसे ही शेफाली के निधन की खबर आई हर कोई चौंक गया। अभिनेत्री के फैंस से लेकर मनोरंजन जगत के कई सितारों ने शेफाली के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं एक्ट्रेस के जाने के बाद से ही उनकी यादों में खोए हैं। अक्सर पराग सोशल मीडिया के जरिए अपनी दिवंगत पत्नी को लेकर अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं।
2/7Image Source : Instagram/@paragtyagi
यूं तो शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून को हुआ था, लेकिन हिदू पचांग के अनुसार, शेफाली की पुण्यतिथि पर पराग ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने जज्बात बयां किए। पराग बताते हैं कि वह अब भी शेफाली को याद करते हैं और आज भी गहराई से उनसे प्यार करते हैं।
3/7Image Source : Instagram/@paragtyagi
पराग त्यागी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहते हैं- 'आज हिंदू पंचाग के हिसाब से परी को अपने शरीर को छोड़े हुए 1 साल हो गया है। इसलिए मैं आज से नई साधना शुरू कर रहा हूं। ये साधना 21 दिनों की है, जो ब्रह्म मुहूर्त में होती है।'
4/7Image Source : Instagram/@paragtyagi
पराग आगे कहते हैं- 'मैंने अब तक जितनी भी साधनाएं की हैं, उनका एक ही संकल्प है, उन साधनाओं से जो भी फल या पुण्य मिलता है, वो परी को मिलेगा। इस साधना का भी यही संकल्प है कि इस साधना से जो भी पुण्य मिले वो सब मेरी परी को ही मिलें।'
5/7Image Source : Instagram/@paragtyagi
'सभी को लगता है कि प्यार शरीर से होता है, लेकिन मेरा मानना है कि प्यार शरीर नहीं आत्मा से होता है। और आत्मा से कभी रिश्ता नहीं टूटता। इसलिए मुझे महसूस होता है कि वो आज भी हमारे साथ है। मुझे उसकी मौजूदगी महसूस होती है और मुझे यकीन है कि आप सब भी ये महसूस करे होंगे। जैसे पहले उससे प्यार करते थे, वैसे ही आज भी उसे प्यार करिएगा और उनके लिए प्रार्थना करिएगा।'
6/7Image Source : Instagram/@paragtyagi
पराग त्यागी अक्सर शेफाली जरीवाला की याद में कुछ न कुछ करते रहते हैं। उन्होंने पिछले एक साल में कई सामाजिक कार्य भी किए हैं। सोशल मीडिया पर भी पराग, शेफाली की याद में अक्सर वीडियो-तस्वीरें पोस्ट शेयर करते रहते हैं और उनकी मौजूदगी के एहसास के बारे में बात करते रहते हैं।
7/7Image Source : Instagram/@paragtyagi
अगर शेफाली और पराग की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। दोनों के कुछ कॉमन दोस्त थे, जिन्होंने इनकी दोस्ती कराई। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हुई और फिर ये बातचीत प्यार में बदल गई। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2014 में शादी कर ली, लेकिन दुर्भाग्यवश 27 जून 2025 में शेफाली की मौत से ये साथ टूट गया। 42 की उम्र में कार्यडियक अरेस्ट के चलते दोनों का निधन हो गया।