अब ये क्या? हर्षद चोपड़ा संग फोटो डिलीट करने के बाद, इस एक्टर के प्यार में डूबी प्रणाली राठौड़
अब ये क्या? हर्षद चोपड़ा संग फोटो डिलीट करने के बाद, इस एक्टर के प्यार में डूबी प्रणाली राठौड़
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा और अभिमन्यु के किरदार में अपनी केमिस्ट्री के लिए पसंद किए जाने वाले कपल में से एक प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा अक्सर अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। शो से बाहर होने के बाद से अफवाहें थी कि प्रणाली और हर्षद एक-दूसरे से प्यार करते हैं।
Published : Mar 17, 2025 06:04 pm IST, Updated : Mar 17, 2025 06:04 pm IST
1/7Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा और अभिमन्यु के किरदार में अपनी केमिस्ट्री के लिए पसंद किए जाने वाले कपल में से एक प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा अक्सर अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। शो से बाहर होने के बाद से अफवाहें थी कि प्रणाली और हर्षद एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की है।
2/7Image Source : Instagram
डेटिंग अफवाहों के बीच अब हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ के ब्रेकअप होने की खबरें सामने आई है। दोनों के अलग होने की चर्चा तब शुरू हुई जब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से एक्टर के साथ की पोस्ट को डिलीट कर दिया। अब इन सबके बीच टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ ने मिस्ट्री मैन के साथ होली का जश्न मनाया, जिसके बाद से वह फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।
3/7Image Source : Instagram
हाल ही में, प्रशंसकों ने देखा कि प्रणाली ने इंस्टाग्राम पर हर्षद के साथ अपनी तस्वीरें हटा दी हैं, जिससे उनके ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गईं। इस बीच, दुर्गा - अतुत प्रेम कहानी के सह-कलाकार आशय मिश्रा के साथ उनके होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है, जिससे डेटिंग अफवाहों को हवा दे दी।
4/7Image Source : Instagram
हिट टेलीविजन शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए मशहूर प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा, जिन्हें अक्षरा और अभिमन्यु के रूप में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उनके बारे में अक्सर डेटिंग की अफवाह उड़ीं। हालांकि, कुछ दिनों पहले, उनके अलग होने की न्यूज आई। दरअसल, हुआ कुछ यू जन्मदिन की पोस्ट को छोड़कर एक्ट्रेस ने सारी पोस्ट हटा दी।
5/7Image Source : Instagram
प्रणाली राठौड़ को लेकर अब नई अपडेट आई है कि वह टीवी एक्टर आशय मिश्रा को डेट कर रही हैं। होली पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'मैंने प्रणाली को इस तरह पहले कभी नहीं देखा। वह बहुत खुश दिख रही है। थू थू थू! थैंक यू आशय।' एक दूसरे प्रशंसक ने कमेंट किया, 'प्रणाली और आशा डेटिंग कर रहे हैं।'
6/7Image Source : Instagram
इससे पहले प्रणाली और हर्षद की शादी की अफवाहें उड़ी थीं। इस खबर पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने टाइम्स नाउ से कहा, 'मुझे शादी के बारे में जानने के लिए बहुत सारे कॉल और डीएम मिले। तो कोई शादी नहीं हो रही है। मैं बिल्कुल सिंगल हूं और मेरा अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है।'
7/7Image Source : Instagram
उन्होंने आगे बताया कि उनके माता-पिता जानते हैं कि उनके और हर्षद के बीच कुछ भी रोमांटिक नहीं है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'लोग हमें बहुत प्यार करते हैं। मुझे यह बात पसंद है कि वे सोशल मीडिया पर बहुत सारे रोमांटिक वीडियो भी एडिट करते हैं हमारे लिए। मैं प्रशंसकों की प्यार को पूरी तरह समझती हूं। लेकिन हम दोनों के बीच कुछ खास नहीं है।'