Published : Aug 10, 2026 08:48 pm IST, Updated : Aug 10, 2026 08:48 pm IST
1/7Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
फराह खान ने आखिरकार 'लॉक अप 2' के दौरान लगे 'बायस्ड होस्ट' होने के आरोपों पर बात की है। अपने लेटेस्ट फूड व्लॉग में फिल्ममेकर ने शो के फिनाले के बाद विनर श्रेया कालरा के घर जाकर इस विवाद पर चर्चा की। फराह ने श्रेया के साथ अपने रिश्ते और दोनों के 'क्यूयुकी' से जुड़े होने की अफवाहों पर बात की, जिसकी वजह से कुछ दर्शकों को लगा कि वह शो में कंटेस्टेंट का पक्ष ले रही थीं।
2/7Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
श्रेया के घर पर उनके पूरे परिवार के सामने बैठकर फराह ने कहा, 'मैं सबके सामने पूछना चाहती हूं कि श्रेया, क्या हम इससे पहले कभी मिले हैं। यानी स्टेज पर तुम्हें देखने से पहले?' श्रेया ने साफ तौर पर जवाब दिया, 'नहीं, कभी नहीं।' अब दोनों की मजेदार बातचीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
3/7Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
फिर फराह ने बताया, 'मुझे 2 हफ्ते बाद पता चला, क्योंकि लोग कहने लगे थे कि मैं एक बायस्ड होस्ट हूं - क्यों? क्योंकि इसकी भी यूट्यूब कंपनी 'क्यूयुकी' है और मेरी भी 'क्यूयुकी' ही है।' इस बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि नहीं मुझे भी इस बारे में कुछ नहीं पता था।
4/7Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
फराह खान ने फिर ट्रोल्स और अफवाहों पर बात करते हुए कहा, 'अब क्यूयुकी में 70 कंटेंट क्रिएटर्स हैं।' उन्होंने बताया कि अफवाहें सामने आने के बाद उन्होंने क्यूयुकी डिजिटल मीडिया के चीफ इनोवेशन ऑफिसर सागर गोखले को फोन करके पूछा कि क्या श्रेया क्यूयुकी से जुड़ी हैं।' फराह ने आगे कहा, 'मैंने सागर गोखले को फोन किया और मैंने कहा ओह श्रेया क्यूयुकी से हैं?' तो उन्होंने कहा 'हां, वह बहुत समय से हमारी क्रिएटर हैं।'
5/7Image Source : Instagram/@shreyakalraa
फराह खान ने कहा, 'मुझे इसके बारे में नहीं पता था।' इस तरह फराह ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि उन्हें लॉक अप 2 होस्ट करने से पहले क्यूयुकी के साथ श्रेया के जुड़ाव के बारे में पता था। फिर उन्होंने ट्रोल्स को बात करते हुए श्रेया से पूछा, 'तो मैं कैसे बायस्ड थी तेरे लिए?' श्रेया के जवाब ने सभी को हंसा दिया। उसने जवाब दिया, 'मेरी तो मारी ही गई है। आपने मुझे पहले हफ्ते में भी चिल्लाया, जब मैं कुछ अच्छा करती तब भी चिल्लाया है। चिल्लाया ही है वैसे।'
6/7Image Source : Instagram/@shreyakalraa
'लॉक अप 2' का अंत श्रेया कालरा के विनर बनने के साथ हुआ, जिन्होंने ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी घर ले ली। शिवांगी जोशी फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि योगेश रावत सेकंड रनर-अप रहे। इस शो में सबसे ज्यादा श्रेया कालरा की लड़ाई ही चर्चा में रही है।
7/7Image Source : Instagram/@shreyakalraa
श्रेया कालरा को 2020 में सबसे पहले टेलीविजन के MTV रोडीज रेवोल्यूशन में देखा गया था, जहां उन्होंने निखिल चिनापा के गैंग में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की। हालांकि, शो में उनका सफर छोटा रहा, लेकिन उनके बेबाक अंदाज और आत्मविश्वास ने उन्हें सोशल मीडिया से आगे भी पहचान दिलाई।