Published : Apr 16, 2025 02:51 pm IST, Updated : Apr 16, 2025 02:51 pm IST
1/8Image Source : Instagram
रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं और इसमें कोई दोराय नहीं है। अभिनेता ने कई बार अपने अभिनय कौशल को साबित किया है। वह जब भी स्क्रीन पर होते हैं, दर्शकों की नजरें उन पर टिक जाती हैं। लेकिन, इसके बाद भी वह स्क्रीन पर ज्यादा नहीं दिखते। ऐसे में रणदीप का मानना है कि उनकी अकड़ का उनके करियर की ग्रोथ पर असर हुआ है।
2/8Image Source : Instagram
रणदीप हुड्डा को फिल्मी दुनिया में 24 साल का समय हो चुका है। उन्होंने 2001 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' थी, जिसके बाद उन्होंने कई उम्दा फिल्मों में काम किया। इस बीच उन्होंने कई फिल्मों के ऑफर ठुकराए भी, जिनमें से कुछ ऐसी थीं जिन्हें ना करने का उन्हें अफसोस भी हुआ।
3/8Image Source : Instagram
आमिर खान स्टारर 'रंग दे बसंती' भी उन्हीं फिल्मों में से है, जिसका ऑफर रणदीप हुड्डा को मिला था। लेकिन, अभिनेता ने जाट अकड़ में इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वह आमिर खान के पीछे खड़े नहीं होंगे।
4/8Image Source : Instagram
दरअसल, फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे। वहीं राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने रणदीप हुड्डा को करण सिंहानिया उर्फ भगत सिंह का रोल पहले उन्हें ऑफर किया था, जिसे बाद में सिद्धार्थ ने निभाया। लेकिन, रणदीप ने फिल्म में ये रोल प्ले करने से इनकार कर दिया, जिसका बाद में उन्हें पछतावा भी हुआ।
5/8Image Source : Instagram
शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में रणदीप हुड्डा ने माना कि उन्होंने खुद की अकड़ के चलते कई फिल्में गंवाई हैं। उन्होंने कहा- 'अगर मैंने वो फिल्म की होती तो शायद अलग लीग में होता। मुझे फिल्म में भगत सिंह की भूमिका मिली थी। मैंने ऑडिशन दिया और उन्हें ये पसंद आया। राम ओमप्रकाश मेहरा मेरे पास आते थे कभी-कभी नशे में गाड़ी चलाते हुए ओर कहते थे- कर ले पिक्चर, कर ले।'
6/8Image Source : Instagram
रणदीप का कहना है कि वह उस समय इंडस्ट्री में दो लोगों को जानते थे और वो दो लोग थे राम गोपाल वर्मा और उनकी गर्लफ्रेंड। उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें फिल्म में छोटा सा रोल करने से मना कर दिया था और फिर राम गोपाल वर्मा ने भी उन्हें यही नसीहत दी।
7/8Image Source : Instagram
इस बारे में बात करते हुए रणदीप ने कहा- 'राम गोपाल वर्मा ने मुझसे कहा- मैं तुम्हें डी में मुख्य भूमिका में लेने के बारे में सोच रहा हूं और तुम हो कि पोस्टर में आमिर खान के पीछे खड़े होने के बारे में सोच रहे हो? मेरी भी जाट अकड़ बाहर आई और मैंने कहा- मैं आमिर के पीछे खड़ा नहीं होऊंगा।'
8/8Image Source : Instagram
'इसके बाद मैंने रॉक ऑन भी कुछ ऐसे ही कारणों से छोड़ दिया। मैं हमेशा थोड़े अलग तरह के फिल्म मेकर्स और प्रोड्यूसर्स के साथ काम किया है। इंडस्ट्री के अंदरूनी लोगों के साथ काम नहीं किया। शायद यही वजह है कि मेरी ग्रोथ धीमी रही। मैं सोचता था कि मैं ही हूं और यही कला है। लेकिन, ऐसा नहीं है।'