Published : Aug 20, 2025 06:00 am IST, Updated : Aug 20, 2025 06:00 am IST
1/8Image Source : Instagram/@randeephooda
रणदीप हुड्डा उन बेहतरीन एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने हर किरदार के लिए खुद को बदला है। उनका ट्रांसफोर्मेशन देख हर कोई हैरान हो जाता है। चाहे वजन बढ़ाना हो या घटाना, कमजोर दिखना हो या दबंग, वह हर रोल में खुद को बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार रहते हैं। रणदीप आज जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा है। एक वक्त ऐसा था जब उन्हें अपनी एक फिल्म के लिए सबकुछ बेचना पड़ा था। हालांकि, एक्टर की लाइफ में अब सब कुछ पहले से ठीक है।
2/8Image Source : Instagram/@randeephooda
20 अगस्त, 2025 को रणदीप हुड्डा अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं जो भारत के लिए मेडल जीत चुके हैं। जी हां, रणदीप हुड्डा ने घुड़सवारी में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। उन्होंने 2009 में घुड़सवारी द्वारा आयोजित एक ओपन ड्रेसेज कार्यक्रम में रजत पदक जीता था। इसके अलावा, 2019 में उन्होंने राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप में भी रजत पदक जीता था। वह पोलो और शो जंपिंग सहित घुड़सवारी के अलग-अलग इवेंट में भी भाग लेते हैं।
3/8Image Source : Instagram/@randeephooda
उन्होंने साल 2001 में फिल्म 'मानसून वेडिंग' से एक्टिंग करियर शुरू किया था और अब 24 साल में कई हिट फिल्में-सीरीज दे चुके हैं। वह स्क्रीन पर कई यादगार किरदार निभा चुके हैं। हालांकि, रणदीप हुड्डा का यह सफर आसान नहीं था। रणदीप हुड्डा को फिल्मों में एंट्री मिलने के 10 साल बाद सफलता का स्वाद चखने को मिला। वह एक एक्टर ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर भी हैं। वो आज करोड़ों रुपये के बिजनेस और संपत्ति के मालिक हैं।
4/8Image Source : Instagram/@randeephooda
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले रणदीप हुड्डा एक टैक्सी ड्राइवर थे। उन्होंने बॉलीवुड बबल को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब वह ऑस्ट्रेलिया में अपनी पढ़ाई पूरी करने गए थे तो पैसों के लिए वहां टैक्सी चलाते थे। वहां से रणदीप हुड्डा ने मार्केटिंग में बैचलर डिग्री ली है और एमबीए भी किया।
5/8Image Source : Instagram/@randeephooda
रणदीप हुड्डा के पिता डॉक्टर और मां एक सोशल वर्कर हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने फिल्मों में काम करने का फैसला लिया। हालांकि, उनके पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बनें, लेकिन उन्हें बचपन से ही घुड़सवारी का शौक था। फिर भी रणदीप हुड्डा ने अपने पिता के लिए डॉक्टरी की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली आ गए। लेकिन, पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग करना शुरू किया।
6/8Image Source : Instagram/@randeephooda
20 अगस्त, 2025 को रणदीप हुड्डा अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं जो भारत के लिए मेडल जीत चुके हैं। जी हां, रणदीप हुड्डा ने घुड़सवारी में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। उन्होंने 2009 में घुड़सवारी द्वारा आयोजित एक ओपन ड्रेसेज कार्यक्रम में रजत पदक जीता था। इसके अलावा, 2019 में उन्होंने राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप में भी रजत पदक जीता था। वह पोलो और शो जंपिंग सहित घुड़सवारी के अलग-अलग इवेंट में भी भाग लेते हैं।
7/8Image Source : Instagram/@randeephooda
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बात करते हुए रणदीप हुड्डा ने अपने स्ट्रगल फेज के बारे में बात की और बताया कि वह कितने बुरे दौर से गुजर चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे फिल्मी सफर में कई बार ऐसा वक्त आया जब में साल में एक बार भी सेट पर नहीं गया। मैं 23 सालों की करियर जर्नी में से 11 साल सेट पर नहीं गया। कई बार मेरे पास बिल्कुल भी पैसे नहीं थे। आगे क्या करना है मुझे ये तक समझ नहीं आ रहा था। एक समय ऐसा आया जब मैंने सबकुछ बेच दिया। मेरे पास कुछ नहीं बचा था।'
8/8Image Source : Instagram/@randeephooda
एक्टर ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी सबसे प्यारी चीज भी बेच दी। रणदीप हुड्डा ने कहा, 'एक बार तो मैंने अपना घोड़ा रणजी भी बेच दिया था, लेकिन मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ और मैं घोड़ा लेकर वापस आ गया था। फिल्म द बैटल ऑफ सारागढ़ी के लिए मैंने 3 साल तक दाढ़ी बढ़ाई... लेकिन फिल्म पूरी नहीं हुई।' लेकिन आज वह करोड़ों के मालिक है। उनके पास 6 घोड़े हैं, लग्जरी घर और महंगी कारों का कलेक्शन भी है।