इंडिया कुटूर वीक 2026 में रोहित बल-फाल्गुनी शेन पीकॉक के ट्रेडिशनल एलिगेंस ने जीता दिल, रैंप पर छाया रॉयल चार्म
इंडिया कुटूर वीक 2026 में रोहित बल-फाल्गुनी शेन पीकॉक के ट्रेडिशनल एलिगेंस ने जीता दिल, रैंप पर छाया रॉयल चार्म
दिल्ली के ताज पैलेस में FDCI की पहल पर नेक्सस न्यूयॉर्क के सहयोग से आयोजित हुंडई इंडिया कॉउचर वीक 2026 में डिजाइनर रोहित बल और फाल्गुनी शेन पीकॉक ने अपने डिजाइनर आउटफिट पेश किए।
Published : Jul 25, 2026 08:19 am IST, Updated : Jul 27, 2026 11:34 am IST
1/9Image Source : Instagram/@fdciofficial
फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) द्वारा आयोजित हुंडई इंडिया कुटूर वीक 2026 में रोहित बाल के फैशन हाउस ने रैंप पर इमोशनल वापसी की। कमल के पत्तों, असली घास और हल्की धुंध से सजा प्रकृति से प्रेरित सेट ने खुशनुमा माहौल बना दिया, जबकि उनका डार्क और रोमांटिक कलेक्शन उस महान डिजाइनर को एक खूबसूरत श्रद्धांजलि थी।
2/9Image Source : Instagram/@fdciofficial
अगर किसी एक आउटफिट ने रैंप शो में सबसे खास भूमिका निभाई है तो वह वेलवेट के कपड़े थे। इस कपड़े का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया। इसे केप, ब्लाउज, शेरवानी और जैकेट जैसे कई तरह के डिजाइन में देखा गया। ब्रांड का कलर ब्लैक और रेड के आस-पास ही रहा। वहीं कुछ आउटफिट के रंग लाइट आइवरी और व्हाइट कलर के भी दिखे। काले वेलवेट की अनारकली के साथ बारीक कढ़ाई वाली खूबसूरत केप का कॉम्बिनेशन शो की सबसे खास चीजों में से एक रही।
3/9Image Source : Instagram/@fdciofficial
इन सभी के बाद लड़कों के लिए शेरवानी पेश की गईं और इनमें सबसे शानदार रही काले वेलवेट की शेरवानी, जिस पर सुनहरे रंग के तार के पेड़ और पत्तियों की कढ़ाई की गई थी, जो पूरे कोट पर देखने को मिलती है।
4/9Image Source : Instagram/@fdciofficial
पूरे शो में वेलवेट की क्रॉप जैकेट के साथ लहंगे बार-बार देखने को मिले और यह कॉम्बिनेशन कलेक्शन के सबसे सोच-समझकर चुने गए आइडिया में से एक लगा। एक सबसे खास पीस भी देखने को मिला। काले वेलवेट की जैकेट, जिस पर छोटी-छोटी कढ़ाई वाली बिंदियां बनी थीं। इसे लाल, नीले और हरे रंग की धारीदार लहंगे के साथ पहना गया था। फिर गहरे मैरून रंग की जैकेट और लहंगे का सेट आया, जिस पर सुनहरे जर्दोजी और गोटा का काम था, जो बेहद शाही लग रहा था।
5/9Image Source : Instagram/@rohitbalofficial
शो के यादगार पलों में से एक था सुपरमॉडल इंद्राणी दासगुप्ता पॉल का रैंप वॉक करना, जिन्होंने कलेक्शन में पुराने जमाने का एक खास अंदाज और ग्रेस जोड़ा। उनके साथ मॉडल अवंती नागराथ और लक्ष्मी राणा भी शामिल हुईं, जिनकी मौजूदगी ने इस लाइन-अप में और भी स्टार पावर जोड़ दी।
6/9Image Source : Instagram/@fdciofficial
वेलवेट और शानदार एम्ब्रॉयडरी के साथ-साथ फ्लोरल और कट-आउट्स कलेक्शन में एक खास स्टाइल देखने को मिला। जैसे कि असली फूल, जो सीक्विन्स और धागे के काम से स्लीव्स और बॉडीस पर खिले हुए लग रहे थे। एक काले कोट के एक कंधे पर लाल और सुनहरे फूलों का एप्लिक बना था। यह पुराने जमाने की एम्ब्रॉयडरी और एकदम मॉडर्न कट का बेहतरीन मेल था।
7/9Image Source : Instagram/@fdciofficial
हुंडई इंडिया कॉउचर वीक 2026 के लिए फाल्गुनी शेन पीकॉक ने अपने लेटेस्ट कॉउचर कलेक्शन के लिए ट्रैवल रोमांस को चुना। 'ले ग्रैंड वॉयेज' एक ऐसा कलेक्शन है, जो किसी टूर के प्लान की तरह आगे बढ़ता है। इस सफर में यह हर जगह की आर्किटेक्चर, कला, कारीगरी और उसकी खास पहचान से प्रेरणा लेता है। इन जगहों को हूबहू दोबारा बनाने के बजाय उन्होंने उस एहसास को महसूस कराया, जो बहुत खास है।
8/9Image Source : Instagram/@fdciofficial
इस कलेक्शन में स्ट्रक्चर्ड टेलरिंग और बहते हुए सिल्हूट का मेल है, जिसमें स्कल्पटेड कॉर्सेट, कढ़ाई वाली शेरवानी, बंदगला, केप, ड्रमैटिक ट्रेन और शानदार ब्राइडल वियर शामिल हैं। गहरे ज्वेल टोन, नीले रंग, मेटैलिक शेड्स और हल्के न्यूट्रल रंग इसमें गहराई लाते हैं, जबकि हर डिजाइन मॉडर्न स्टाइल और सदाबहार लग्जरी का संगम है।
9/9Image Source : Instagram/@fdciofficial
कॉउचर आज भी अपनी रेलीवेंस बनाए हुए है, क्योंकि यह बेमिसाल कारीगरी, बारीकी और कुशल शिल्पकारों की मेहनत व समर्पण का प्रतीक है। आज लोग हाथ से बनी चीजों को ज्यादा महत्व देते हैं और कस्टम-मेड कपड़ों में मिलने वाले अनोखेपन और व्यक्तिगत स्पर्श की सराहना करते हैं।