Published : Dec 06, 2024 05:04 pm IST, Updated : Dec 06, 2024 06:32 pm IST
1/7Image Source : Instagram
'मिस्टर इंडिया', 'मासूम' और 'बैंडिट क्वीन' जैसी फिल्मों के निर्देशन करने वाले शेखर कपूर दुनिया को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उन्होंने दर्शकों के बीच कल्ट स्टेटस हासिल किया है। शेखर कपूर के बारे में कम ही लोग जानते हैं कि वह देवानंद के भांजे हैं। फिल्म निर्देशन करने से पहले शेखर लंदन में चार्टेड अकाउंटेंट थे।
2/7Image Source : Instagram
लेकिन, शेखर के दिल में शुरू से ही एक्टर बनने की ख्वाहिश थी। ऐसे में शेखर अपनी मां और अपने तीन भाई-बहनों के साथ भारत वापस आए और सिनेमा का रुख कर लिया। उन्होंने हिंदी सिनेमा में बेहतरीन काम किया और बेहद शानदार फिल्में दी हैं। शेखर कपूर ने ऑस्कर विनिंग पीरियड फिल्म 'एलिजाबेथ' का निर्देशन किया, जिसे सात ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था।
3/7Image Source : Instagram
देवानंद के भांजे होने के बाद भी डायरेक्टर शेखर कपूर को इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में बेहद संघर्ष करना पड़ा था। उन्होंने अपने हिंदी सिनेमा में करियर की शुरुआत बतौर एक्टर की थी। हिंदी सिनेमा ही नहीं उन्होंने हॉलीवुड में ‘द फोर फेदर्स’ और 'एलिजाबेथ-I' जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।
4/7Image Source : Instagram
हिंदी सिनेमा के शानदार एक्टर देवानंद से काफी करीबी रिश्ता रहा है। देवानंद, शेखर कपूर के मामा थे। सिनेमा उन्हें बचपन से ही बेहद पसंद था। अपने मामा को तरह-तरह के किरदार मे देख कर उन्हें भी एक्टर बनने की चाह हुई और उन्होंने एक्टिंग भी की, लेकिन दर्शक उन्हें उनके एक्टिंग कम और उनके फिल्म निर्देशन के लिए ज्यादा पसंद करते हैं।
5/7Image Source : Instagram
शेखर कपूर की शादीशुदा जिंदगी भी किसी फिल्म से काम नहीं थी। उनकी पहली पत्नी मेधा गुजराल से उनकी शादी ज्यादा नहीं चली और साल 1994 में दोनों ने तलाक ले लिया। मेधा गुजराल पूर्व प्रधानमंत्री इंदर कुमार गुजराल की भतीजी हैं, शेखर से तलाक के बाद मेधा ने अनूप जलौटा से शादी की और अनूप जलौटा की तीसरी पत्नी बनीं।
6/7Image Source : Instagram
मेधा और शेखर की शादी टूटने के लगभग 5 साल बाद शेखर ने अपने से लगभग 30 साल छोटी एक खूबसूरत एक्ट्रेस को अपना दिल दे बैठे। शेखर ने फिल्म 'कभी हां कभी ना' में शाहरुख खान के साथ नजर आईं सुचित्रा से साल 1999 में शादी कर ली और एक बेटी कावेरी के पेरेंट्स बने, लेकिन ये रिश्ता सिर्फ 8 सालों में ही टूट गया।
7/7Image Source : Instagram
शेखर का नाम प्रीति जिंटा और एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ भी जुड़ा। शेखर और एक्ट्रेस शबाना आजमी ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है और कहा जाता है की इनका लव अफेयर नौ साल तक चला था। लेकिन आज शेखर अपनी जिंदगी अकेले ही काट रहे हैं।