बैचलर्स के लिए परफेक्ट है सिद्धार्थ मल्होत्रा का ये घर, छोटे आशियाने में भी नहीं है लग्जरी की कोई कमी
बैचलर्स के लिए परफेक्ट है सिद्धार्थ मल्होत्रा का ये घर, छोटे आशियाने में भी नहीं है लग्जरी की कोई कमी
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का घर काफी छोटा मगर शानदार है। इस घर में जरूरत की हर चीज है और लग्जरी की भी कोई कमी नहीं है। एक्टर इस घर में शादी से पहले रहा करते थे। यहां देखें इस घर की इनसाइड तस्वीरें।
Published : Nov 21, 2024 12:15 pm IST, Updated : Nov 21, 2024 12:15 pm IST
1/6Image Source : Instagram
सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान अपने शानदार काम के लिए जानी जाती हैं। उनके स्टेटमेंट डेकोर के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी दीवाने हैं। ए-लिस्टर्स करण जौहर और रणबीर कपूर जैसे सितारों के घरों को उन्होंने अपने खास अंदाज में सजाया है। इस लिस्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शामिल हैं। गौरी ने एक्टर के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट का भी डेकोर किया, जो काफी शानदार है। आइए देखें इसकी झलकियां।
2/6Image Source : Instagram
साल 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा 12 साल से बॉलीवुड में जमे हुए हैं। बीते साल ही एक्टर ने कियारा अडवाणी से 7 फरवरी को शादी की। शादी से 4 साल पहले एक्टर ने अपने नए अपार्टमेंट को डिजाइन कराया था। तब वो इस अपार्टमेंट में एक बैचलर के तौर पर रहते थे। उनके इस अपार्टमेंट को गौरी खान ने बेहद शानदार कलर्स के साथ निखारा था। मिनिमल होते हुए भी ये घर हर एक जरूरी चीजों से लैस था।
3/6Image Source : Instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा का पूरा घर ब्राउन, बेज, पर्पल, कलर में डिजाइन किया गया है। घर के कुछ हिस्सों में ब्लैक और व्हाइट एलिमेंट्स एड किए गए हैं। उनके घर के काउच ब्राउन और बेज हैं। सेंटर डेबर और डाइनिंग टेबल भी ब्राउन बेज ही है। इसके अलावा घर के पर्दों को भी ब्राउन बेज ही रखा गया है। उनके घर की लाइटिंग भी लो लाइट येलो इफेक्ट दे रही हैं। वहीं दीवारों पर लगे फोटो फ्रे भी बेज और ब्राउन ही रखे गए हैं। घर में लगे कुशन और कार्पेट मोनोक्रोम ब्लैक एंड व्हाइट हैं।
4/6Image Source : Instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा के ड्रॉइंग रूम में पर्पल वॉलपेपर एक अलग इफेक्ट एड कर रहा है। घर में लगे झूमर और लैंप्स भी मिनिमल स्टाइल के हैं। घर में काफी वुडन वर्क देखने को मिल रहा है। एक्टर का ड्रेसिंग टेबल भी बिल्कुल डार्क टोन में रखा गया है। एक्टर की सटल पर्सनालिटी इस घर में भी देखने को मिल रही है। घर को देखकर कोई भी कहेगा कि ये सिंपल मगर एलिगेंट हैं।
5/6Image Source : Instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर में लगे बड़े काउच और फुल लेंथ के पर्दे इसे पूरी तरह से लग्जरी इफेक्ट दे रहे हैं। एक्टर का ये घर एक बैचलर के लिए परफेक्ट है। सिद्धार्थ के घर में घसते ही एंट्रेंस गैलरी को भी बेज और ब्राउन मोनोक्रोम टोन में तैयार किया गया है। एंट्री पर ही एक साइड टेबल पर दो लैंप और वॉल पेंटिंग देखने को मिल रही हैं।
6/6Image Source : Instagram
बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बाद इस घर में नहीं रहते। बात करें, एक्टर के फिल्मी करियर की तो वो आखिरी बार 'योद्धा' में नजर आए थे। वो जल्द ही 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आएंगे। इस फिल्म को अगले साल दिवाली के बाद रिलीज करने की योजना है। इसके अलावा वो जाह्नवी कपूर के साथ 'परम सुंदरी' में भी नजर आएंगे।