TRP से बाहर हुआ ये टॉप शो, 'अनुपमा' की वापसी 'झनक' पर पड़ी भारी
TRP से बाहर हुआ ये टॉप शो, 'अनुपमा' की वापसी 'झनक' पर पड़ी भारी
टीआरपी वीक 9: इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट आ गई है और रूपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने फिर से टीआरपी में अपना नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि 'गुम है किसी के प्यार में' टॉप 10 से बाहर हो गया है। यहां जाने बाकी शोज के हाल...
Published : Mar 13, 2025 08:11 pm IST, Updated : Mar 13, 2025 08:11 pm IST
1/10Image Source : Instagram
टीआरपी वीक 9: इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट आ गई है और रूपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने फिर से टीआरपी में अपना नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि 'गुम है किसी के प्यार में' टॉप 10 से बाहर हो गया है। यहां जाने बाकी शोज के हाल...
2/10Image Source : Instagram
9वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है और इस वीक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 'अनुपमा' के अलावा 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ', 'उड़ने की आशा', 'लाफ्टर शेफ्स 2' की टीआरपी रेटिंग में बड़ा फेर-बदल देखने को मिला है।
3/10Image Source : Instagram
इस हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट में हर शो के नंबर कम रहे हैं और ऐसा लगता है कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 इसका एक कारण है। हमेशा की तरह 'अनुपमा' टीआरपी चार्ट में सबसे ऊपर है।
4/10Image Source : Instagram
रूपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' फिर से पहले स्थान पर पहुंच गया है। जी हां, यह शो फिर से छा गया है और ऐसा लगता है कि प्रशंसकों को शादी का ट्रैक बहुत पसंद आया है। हाल ही में प्रेम और राही की शादी हुई और इस शादी में हमें अनु और अनुज की शादी की भी झलक दिखाई। शादी का यह पूरा एपिसोड MaAn के प्रशंसकों के लिए शानदार ट्रीट था। इस हफ्ते शो को 2.3 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं।
5/10Image Source : Instagram
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने इस हफ्ते दूसरा स्थान हासिल किया है। अभिरा और अरमान का नया दौर शुरू हुआ है और इसे दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। रोहित के गुस्से वाले सीन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इस हफ्ते शो को 2.1 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं।
6/10Image Source : Instagram
कंवर ढिल्लन और नेहा हरसोरा स्टारर 'उड़न की आशा' इस हफ्ते तीसरे स्थान पर है। सचिन और सायली लंबे समय से 'अनुपमा' को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हालांकि, इस हफ्ते ऐसा लग रहा है कि दर्शकों को इसकी कहानी कुछ खास पसंद नहीं आई। शो को 2.1 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं।
7/10Image Source : Instagram
कृषाल आहूजा और हिबा नवाब स्टारर 'झनक' ने इस लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है। हाल ही में अर्शी की प्रेग्नेंसी के एपिसोड काफी दिलचस्प रहे हैं। दर्शक यह देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि झनक अर्शी को बचाने के लिए क्या-क्या करती है। शो को 1.9 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं।
8/10Image Source : Instagram
दिलीप जोशी स्टारर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फिर से टॉप फाइव में आ गया है। जी हां, टप्पू और सोनू की शादी के ट्रैक ने सबका ध्यान खींचा है। हर कोई यह जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि शो में वाकई उनकी शादी होगी या नहीं। इस शो को 1.9 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं।
9/10Image Source : Instagram
'एडवोकेट अंजलि' अवस्थी छठे स्थान पर हैं जबकि 'जादू तेरी नजर' सातवें स्थान पर है। 'मंगल लक्ष्मी' आठवें और 'लक्ष्मी का सफर' नौवें स्थान पर है। 'लाफ्टर शेफ्स 2' दसवें स्थान पर है।
10/10Image Source : Instagram
हालांकि, 'गुम है किसी के प्यार में' इस हफ्ते टॉप 10 में भी नहीं है। भाविका शर्मा, हितेश भारद्वाज के बाहर होने के बाद, टीआरपी में भारी गिरावट आई है। शो ने एक लीप लिया और वैभवी हंकारे, परम सिंह और सनम जौहर को लीड किरदारों के रूप में पेश किया है।