1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. मां की मौत से बिखरे विक्रम भट्ट, हुए भावुक, कहा- 'महीनों से दर्द में थीं...'

मां की मौत से बिखरे विक्रम भट्ट, हुए भावुक, कहा- 'महीनों से दर्द में थीं...'

Published : Sep 07, 2025 08:14 pm IST,  Updated : Sep 07, 2025 08:14 pm IST
फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट की मां का लंबी बीमारी के बाद शनिवार, 6 सितंबर को 85 की उम्र में निधन हो गया। हालांकि, उनकी मृत्यु का सटीक कारण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन मां की मौत के एक दिन बाद विक्रम ने अपना पहला बयान जारी किया और एक भावुक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने वर्षा भट्ट की मौत का कारण बताया है।
1/7 Image Source : Instagram/@thevikrambhatt
फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट की मां का लंबी बीमारी के बाद शनिवार, 6 सितंबर को 85 की उम्र में निधन हो गया। हालांकि, उनकी मृत्यु का सटीक कारण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन मां की मौत के एक दिन बाद विक्रम ने अपना पहला बयान जारी किया और एक भावुक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने वर्षा भट्ट की मौत का कारण बताया है।
विक्रम भट्ट ने बताया कि उनकी मां पिछले कुछ महीनों से दर्द में थीं और अब उन्हें यकीन है कि वह बेहतर जगह पर हैं। फिल्म निर्माता विक्रम का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उनकी मां की आत्मा की शांति की दुआ करते दिख रहे हैं। मां की मौत के बाद विक्रम टूट गए है जो उनके पोस्ट से साफ पता चलता है।
2/7 Image Source : Instagram/@thevikrambhatt
विक्रम भट्ट ने बताया कि उनकी मां पिछले कुछ महीनों से दर्द में थीं और अब उन्हें यकीन है कि वह बेहतर जगह पर हैं। फिल्म निर्माता विक्रम का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उनकी मां की आत्मा की शांति की दुआ करते दिख रहे हैं। मां की मौत के बाद विक्रम टूट गए है जो उनके पोस्ट से साफ पता चलता है।
रविवार को विक्रम ने बताया कि दुःख चक्रीय प्रकृति का होता है। उन्होंने आगे कहा, 'शुरुआत में यह इतना लगातार होता है कि ऐसा लगता है जैसे कोई अंतहीन सिसकी आपके सीने में अटकी हुई है जो आपको अपनी गिरफ्त से छुड़ाने को तैयार नहीं है और फिर धीरे-धीरे सिसकी में एक विराम आता है। जिंदगी की थकान के साथ एक सुकून का पल जो पहले से भी ज्यादा जोरदार होकर लौटता है।'
3/7 Image Source : Instagram/@thevikrambhatt
रविवार को विक्रम ने बताया कि दुःख चक्रीय प्रकृति का होता है। उन्होंने आगे कहा, 'शुरुआत में यह इतना लगातार होता है कि ऐसा लगता है जैसे कोई अंतहीन सिसकी आपके सीने में अटकी हुई है जो आपको अपनी गिरफ्त से छुड़ाने को तैयार नहीं है और फिर धीरे-धीरे सिसकी में एक विराम आता है। जिंदगी की थकान के साथ एक सुकून का पल जो पहले से भी ज्यादा जोरदार होकर लौटता है।'
फिल्म निर्माता ने पोस्ट में आगे लिखा है, 'मुझे पता है... दुख और थकान के बीच का समय बढ़ता जाएगा और जैसा कि कहते हैं- समय सारे जख्म भर देता है, लेकिन मेरे लिए वह समय अभी नहीं आया है। मुझे आश्चर्य है कि वह समय आएगा भी या नहीं। मेरे साथ इस दर्द को बांटने के लिए सभी लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं।'
4/7 Image Source : Instagram/@thevikrambhatt
फिल्म निर्माता ने पोस्ट में आगे लिखा है, 'मुझे पता है... दुख और थकान के बीच का समय बढ़ता जाएगा और जैसा कि कहते हैं- समय सारे जख्म भर देता है, लेकिन मेरे लिए वह समय अभी नहीं आया है। मुझे आश्चर्य है कि वह समय आएगा भी या नहीं। मेरे साथ इस दर्द को बांटने के लिए सभी लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं।'
पोस्ट में उन्होंने अंत में अपनी मां को श्रध्दांजली देते हुए लिखा, 'यहां उनके लिए मेरी प्रार्थना है क्योंकि उन्हें एक अच्छी जगह मिल गई है। त्वमेव माता च पिता त्वमेव,/त्वमेव बंधुश्च सखा त्वमेव।/त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव,/त्वमेव सर्वं मम देव देव॥ यदि आपको समय मिले तो... मां के लिए प्रार्थना अवश्य करें क्योंकि यह उनकी प्रार्थना सभा है। ओम शांति।'
5/7 Image Source : Instagram/@thevikrambhatt
पोस्ट में उन्होंने अंत में अपनी मां को श्रध्दांजली देते हुए लिखा, 'यहां उनके लिए मेरी प्रार्थना है क्योंकि उन्हें एक अच्छी जगह मिल गई है। त्वमेव माता च पिता त्वमेव,/त्वमेव बंधुश्च सखा त्वमेव।/त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव,/त्वमेव सर्वं मम देव देव॥ यदि आपको समय मिले तो... मां के लिए प्रार्थना अवश्य करें क्योंकि यह उनकी प्रार्थना सभा है। ओम शांति।'
वर्षा का अंतिम संस्कार शनिवार को दोपहर 2:00 बजे मुंबई के वर्सोवा में परिवार के करीबी सदस्यों की मौजूदगी में किया गया। वह जाने-माने सिनेमैटोग्राफर प्रवीण भट्ट की पत्नी थीं, जिन्होंने 'आशिकी', 'सड़क', 'अग्निपथ', 'दिल है कि मानता नहीं' और 'हम हैं राही प्यार के' जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों के लिए निर्देशन किया था।
6/7 Image Source : Instagram/@thevikrambhatt
वर्षा का अंतिम संस्कार शनिवार को दोपहर 2:00 बजे मुंबई के वर्सोवा में परिवार के करीबी सदस्यों की मौजूदगी में किया गया। वह जाने-माने सिनेमैटोग्राफर प्रवीण भट्ट की पत्नी थीं, जिन्होंने 'आशिकी', 'सड़क', 'अग्निपथ', 'दिल है कि मानता नहीं' और 'हम हैं राही प्यार के' जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों के लिए निर्देशन किया था।
बात करें विक्रम अपनी 2011 में रिलीज हुई फिल्म हॉन्टेड - 3डी के सीक्वल, हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट की तैयारी कर रहे हैं।
7/7 Image Source : Instagram/@thevikrambhatt

Advertisement