जब अमीषा पटेल से बोले संजय लीला भंसाली- 'फिल्मों से संन्यास ले लो', जान लें वजह
जब अमीषा पटेल से बोले संजय लीला भंसाली- 'फिल्मों से संन्यास ले लो', जान लें वजह
अमीषा पटेल उस वक्त हैरान रह गई थीं, जब संजय लीला भंसाली ने उन्हें फिल्मों से संन्यास लेने की सलाह दी थी। ये वो समय था, जब अभिनेत्री बैक टू बैक हिट फिल्मं दे रही थीं। एक्ट्रेस को सराहने की जगह तब संजय लीला भंसाली ने उन्हें रिटायरमेंट की सलाह दी थी।
Published : Apr 23, 2025 12:47 pm IST, Updated : Apr 23, 2025 12:47 pm IST
1/7Image Source : Instagram
पहली ही फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अमीषा पटेल भी रातों रात स्टार बन गई थीं। इसके बाद साल 2001 में आई 'गदरः एक प्रेम कथा' भी ब्लॉकबस्टर रही। लेकिन, उनकी इस सफलता के बाद भी उन्हें बॉलीवुड के सबसे चर्चित निर्देशकों में से एक संजय लीला भंसाली ने ऐसी सलाह दी थी, जिसने एक्ट्रेस को हैरान कर दिया था।
2/7Image Source : Instagram
अमीषा पटेल ने साल 2000 में 'कहो ना प्यार है' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में थे और राकेश रोशन के निर्देशन में बनी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद वह 'गदरः एक प्रेम कथा' में नजर आईं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की।
3/7Image Source : Instagram
लेकिन, इन दो धांसू फिल्मों की सफलता के बाद भी संजय लीला भंसाली का कहना था कि अमीषा को अब संन्यास ले लेना चाहिए। ये सुनकर अमीषा हैरान रह गई थीं।
4/7Image Source : Instagram
अमीषा ने 'गदर 2' के प्रमोशन के दौरान संजय लीला भंसाली की इस सलाह के पीछे की वजह का खुलासा किया था। अमीषा ने ये किस्सा याद करते हुए बताया था कि 'गदरः एक प्रेम कथा' देखने के बाद संजय लीला भंसाली ने उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए एक लेटर भेजा था।
5/7Image Source : Instagram
वहीं जब संजय लीला भंसाली से अमीषा की मुलाकात हुई तो उन्होंने उन्हें रिटायरमेंट लेने की सलाह दे दी। उनका कहना था कि उन्होंने दो ही फिल्मों से इतना अचीव कर लिया है, जितना कई एक्टर सालों में अचीव नहीं कर पाते। उन दिनों अमीषा, संजय लीला भंसाली की बात पूरी तरह से नहीं समझ पाईं, क्योंकि वह इंडस्ट्री के लिए अभी नई थीं।
6/7Image Source : Instagram
दूसरी तरफ कहो ना प्यार है और गदर जैसी फिल्मों के बाद भी एक समय पर अमीषा इंडस्ट्री से गायब हो गईं। अभिनेत्री ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में इसके बारे में बात की थी और साथ ही ये भी खुलासा किया कि एक बार उन्होंने अपनी मैनेजर के चलते संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का मौका खो दिया था।
7/7Image Source : Instagram
अमीषा ने अपने करियर के शुरुआती 3 साल तो कमाल की फिल्में कीं, लेकिन फिर 2003 में उनके करियर का बुरा दौर शुरू हुआ। इस साल रिलीज हुईं अभिनेत्री की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम रहीं, जिन्होंने उनके करियर को बुरी तरह प्रभावित किया। वह 'भुल भुलैया' का हिस्सा रहीं, लेकिन उनके रोल को ज्यादा अटेंशन नहीं मिला।