1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. कौन है कपूर खानदान का होने वाला दामाद, अर्जुन कपूर की बहन संग की सगाई, सामने आईं तस्वीरें

कौन है कपूर खानदान का होने वाला दामाद, अर्जुन कपूर की बहन संग की सगाई, सामने आईं तस्वीरें

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Jul 04, 2025 08:17 am IST,  Updated : Jul 04, 2025 08:17 am IST
अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर इन दिनों दो खास वजहों से सुर्खियों में हैं। एक तरफ उन्होंने करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में अपनी चाची महीप कपूर के साथ हिस्सा लिया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने पिता बोनी कपूर और दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी की शादी से जुड़े बचपन के अनुभवों को लेकर दिल खोलकर बात की, लेकिन इसी बीच उन्होंने अपनी सगाई की गुड न्यूज भी दे दी है।
1/7 Image Source : Instagram

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अंशुला ने इस बात की जानकारी साझा की है। उन्होंने बेहद खास अंदाज में बताया कि वो अब एंगेज्ड हैं। लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर ने अंशुला कपूर को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के सेंट्रल पार्क में प्रोपोज किया। ये प्रपोजल काफी ड्रीमी था। और किसी फिल्मी कहानी की तरह इसे सेट किया गया था। अब ये कपल आधिकारिक तौर पर सगाई कर चुका है।
2/7 Image Source : Instagram

अंशुला ने अपनी सगाई की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं। प्रपोजल की झलकियों के साथ उन्होंने डायमंड रिंग की तस्वीरें साझा की। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी रोमांटिक कहानी कैसे शुरू हुई, इसका भी जिक्र किया। अब ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं।
3/7 Image Source : Instagram

कैप्शन में अंशुला ने लिखा, 'हम एक ऐप पर मिले थे। एक मंगलवार को रात 1:15 बजे हमारी बातचीत शुरू हुई और सुबह 6 बजे तक चलती रही। और तब भी ऐसा महसूस हुआ जैसे यह किसी खास चीज की शुरुआत है। 3 साल बाद, मेरे सबसे पसंदीदा शहर में सेंट्रल पार्क में महल के सामने, रोहन ने प्रपोज किया! भारत के समयानुसार ठीक 1:15 बजे! दुनिया उस पल के लिए रुक गई थी — एक जादुई सा एहसास।'
4/7 Image Source : Instagram

उन्होंने इसी कैप्शन में आगे लिखा, 'एक ऐसा प्यार जो सुकून देता है, घर जैसा लगता है। मैं परियों की कहानियों में यकीन नहीं करती थी, लेकिन उस दिन जो रोहन ने मेरे लिए किया, वो उससे भी बेहतर था। विचारशील, सच्चा और हमारा। मैंने ‘हां’ कहा- आंसू, हंसी और खुशी से भरे उस पल में। क्योंकि 2022 से यह हमेशा तुम ही रहे हो। मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त से सगाई की है! मेरी सुरक्षित जगह। मेरा पसंदीदा इंसान। मेरी सबसे प्यारी हां।'
5/7 Image Source : Instagram

अंशुला ने यह भी बताया कि उनका पहला पोस्ट प्रपोजल मील न्यूयॉर्क के फेमस शेक शैक बर्गर के साथ था, क्योंकि उनकी पहली बातचीत भी बर्गर प्रेम से ही शुरू हुई थी। इस रोमांटिक सगाई की खबर मिलते ही परिवार और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर प्यार लुटाया। अंशुला की सौतेली बहन जाह्नवी कपूर ने लिखा, 'मेरी बहन की सगाई हो गई है। सबसे अच्छे इंसान को सबसे अच्छी लड़की मिल गई।'
6/7 Image Source : Instagram

वहीं खुशी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं तुम दोनों से बहुत प्यार करती हूं, मेरी बहनों की शादी हो रही है!!' अर्जुन कपूर ने भी इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी दुनिया को उसका जीवन साथी मिल गया। तुम दोनों हमेशा खुश रहो। मां को आज कुछ ज्यादा ही मिस कर रहा हूं। तुम दोनों को बहुत प्यार।' बात करें, रोहन ठक्कर की तो वो बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वो बड़े पर्दे पर नजर नहीं आते, लेकिन वो पर्दे के पीछे की कहानी लिखते हैं। वो एक स्क्रीन राइटर हैं। अनशुला अक्सर उनके साथ नजर आती हैं।
7/7 Image Source : Instagram

Advertisement