YRKKH में सर्जरी के बाद अभिरा-अरमान के रिश्ते में नया बवाल, शादी को लेकर बढ़ा विवाद
YRKKH में सर्जरी के बाद अभिरा-अरमान के रिश्ते में नया बवाल, शादी को लेकर बढ़ा विवाद
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हम देखेंगे कि कैसे अरमान अपने प्यार अभिरा और मुक्ति-मायरा के साथ अपनी आखिरी खुशी के पल का जश्न मनाता है। दूसरी ओर, सर्जरी के बाद अभिमान के अनमैरिड होने पर हंगामा होने वाला है।
Published : Jun 25, 2026 11:49 am IST, Updated : Jun 25, 2026 11:49 am IST
1/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
स्टार प्लस के सबसे लोकप्रिय सीरियल में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे बड़ा धमाका होने वाला है, जिसके बाद अभिरा एक बार फिर से टूट जाएगी। कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा अकेले अपनी दोनों बेटियों मुक्ति और मायरा की परवरिश करती है। दूसरी ओर, पोद्दार हाउस में कावेरी का दबदबा कम होते दिखाई देने वाला है।
2/7Image Source : Instagram/@rohitpurohit08
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान अपनी याददाश्त के बार-बार बदलने से परेशान है और सर्जरी से पहले अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करने का फैसला करता है। उसने पहले ही कई जरूरी काम पूरे कर लिए हैं, जैसे ऋषभ को जेल भेजना, मुक्ति और मायरा के लिए मजेदार चीजों का इंतजाम करना और अगले पांच सालों के लिए अभिरा के लिए क्लाइंट्स पक्के करना।
3/7Image Source : Instagram/@rohitpurohit08
अरमान अपने परिवार के साथ नाच-गाकर खुशी के पल मनाता है और इस समय को संजोकर रखता है, क्योंकि उसे नहीं पता कि उसे ऐसा मौका दोबारा कब मिलेगा। जहां हर कोई आने वाली सर्जरी से डरा हुआ है। वहीं अभिरा मजबूत बने रहने का फैसला करती है। माहौल तब मजेदार और रोमांटिक हो जाता है, जब अरमान अभिरा की तारीफ करते हुए उसे सुंदर कहता है और वह उसे याद दिलाती है कि उनकी सगाई तो हो गई है, लेकिन अभी शादी नहीं हुई है।
4/7Image Source : Instagram/@downtownmirrortelly
शादी को लेकर अभिरा की इस बात से अरमान की जिंदगी में एक नया मोड़ आता है। अरमान हर जन्म में उसके साथ रहने का वादा करता है, जबकि अभिरा सातों जन्मों का साथ निभाने की कसम खाती है, जिससे यह पल यादगार बन जाता है। हालांकि, अरमान अपनी सर्जरी को लेकर काफी परेशान दिखाई देता है। वह घर से चला जाता है, लेकिन अभिरा उसे जाने न देने की कसम खाती है और ठान लेती है कि वह उसे दोबारा खुद से दूर नहीं होने देगी।
5/7Image Source : Instagram/@downtownmirrortelly
कहानी में अभी यह पता चलना बाकी है कि अभिरा उसे वापस कैसे लाएगी, लेकिन एक नया मोड़ तब आता है, जब उनकी शादी न होने की बात सामने आती है। ऐसे में हो सकता है कि सर्जरी के बाद अरमान उससे शादी करने से इनकार कर दे, लेकिन इस बात पर आगे चलकर बहुत बड़ा विवाद खड़ा होने वाला है।
6/7Image Source : Instagram/@teamgolecha
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में एक हैरान करने वाला मोड़ सामने आने वाला है। अभिरा की जिंदगी में तनाव तब बढ़ जाता है, जब अरमान अपनी सर्जरी वाले दिन गायब हो जाता है और उसकी हालत और भी गंभीर हो जाती है। अभी की कहानी में अरमान और अभिरा ने आखिरकार पोद्दार परिवार के सामने ऋषभ और दिशा का सच उजागर कर दिया, लेकिन अपनी गरिमा बनाए रखने के लिए घर लौटने से इनकार कर दिया।
7/7Image Source : Instagram/@thearshiyasharma
सर्जरी का दिन आने पर अरमान खोया-खोया सा लगता है। उसे एक भयानक सपना आता है, जिसमें वह मायरा, अभीर और मुक्ति को मुसीबत में देखकर खुद को असहाय महसूस करता है और उन्हें बचा नहीं पाता। उसे फिर से अपने परिवार के बारे में सपना आता है, लेकिन जब अभिरा उसे आवाज देती है तो वह उसे नजरअंदाज कर देता है। जागने पर अरमान खुद से मानता है कि वह अपने परिवार को भूल नहीं सकता और असहाय नहीं रहना चाहता।