Published : Dec 26, 2025 08:54 pm IST, Updated : Dec 26, 2025 08:54 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK/Smiley Sonam/YT
सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को खांसी, जुकाम, गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी सेहत से जुड़ी इन समस्याओं से नेचुरली छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी का सेवन करना शुरू कर सकते हैं।
2/5Image Source : PEXELS
गले में संक्रमण के कारण अक्सर गला बैठ जाता है या फिर गले में खराश पैदा हो जाती है। आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक मुलेठी को चूसते रहने से इस प्रॉब्लम से राहत मिल सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुलेठी को गले के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
3/5Image Source : SAAOL Heart Center/YT
क्या आपका भी खांसते-खांसते बुरा हाल हो रहा है? अगर हां, तो ऐसी स्थिति में भी पोषक तत्वों से भरपूर मुलेठी काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकती है। खांसी से छुटकारा पाने के लिए मुलेठी का सेवन किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे...
4/5Image Source : FREEPIK
खांसी से राहत पाने के लिए एक स्पून मुलेठी को शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं। एक दिन में 2 से 3 बार मुलेठी और शहद के मिश्रण को चाटकर खाएं। अगर आप चाहें, तो बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी के काढ़े को भी सुबह और शाम पी सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
ध्यान रहे कि आपको जरूरत से ज्यादा मुलेठी का काढ़ा नहीं पीना है। सिर्फ 20 से 25 मिली लीटर मुलेठी का काढ़ा पिएं और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस करें। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।