हो जाए बलगम वाली खांसी, तो गलती से भी न करें इन चीजों का सेवन
हो जाए बलगम वाली खांसी, तो गलती से भी न करें इन चीजों का सेवन
Cough With Mucus: कहीं आप भी बलगम वाली खांसी में इस तरह की चीजों का सेवन तो नहीं करते हैं? आइए कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं, जिन्हें बलगम वाली खांसी होने पर नहीं खाना चाहिए।
Published : Oct 31, 2025 09:18 pm IST, Updated : Oct 31, 2025 09:18 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
बदलते मौसम में अक्सर बलगम वाली खांसी की समस्या हो जाती है। अगर आप सेहत से जुड़ी इस समस्या से जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान पर खास ध्यान देना चाहिए। बलगम वाली खांसी होने पर आपको तुरंत कुछ चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए।
2/5Image Source : FREEPIK
बलगम वाली खांसी होने पर दही का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। दही खाने की वजह से खांसी की समस्या बढ़ सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही में मौजूद तत्व शरीर में म्यूकस यानी बलगम के प्रोडक्शन को बढ़ा सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बलगम वाली खांसी होने पर ठंडी तासीर वाली खाने-पीने की चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। खांसी, गले में दर्द और सूजन जैसी समस्याओं से जल्दी निजात पाने के लिए आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और ठंडे पानी से दूरी बना लेनी चाहिए।
4/5Image Source : FREEPIK
अगर आप बलगम वाली खांसी से जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको तले और भुने खाने से परहेज करना चाहिए। आपको बता दें कि अगर आपने तले और भुने फूड आइटम्स कंज्यूम किए, तो खांसी के साथ-साथ गले में जलन की समस्या भी बढ़ सकती है।
5/5Image Source : FREEPIK
बलगम वाली खांसी होने पर शराब और सिगरेट से भी दूरी बना लेनी चाहिए। वैसे भी इस तरह की बुरी आदतें आपकी ओवरऑल हेल्थ पर नेगेटिव असर डाल सकती हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।