Published : Nov 28, 2025 08:35 pm IST, Updated : Nov 28, 2025 08:35 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
इलायची का इस्तेमाल खाने-पीने की कई चीजों को बनाते समय किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इलायची में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा भी मौजूद होती है जो आपकी सेहत को काफी हद तक सुधार सकती है। क्या आपने कभी सोचा है कि इलायची की तासीर गर्म होती है या फिर ठंडी?
2/5Image Source : FREEPIK
हरी इलायची की तासीर ठंडी होती है। ठंडी तासीर वाली हरी इलायची का इस्तेमाल गर्मियों के मौसम में किया जा सकता है। वहीं, अगर बड़ी इलायची यानी काली इलायची की बात की जाए, तो इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसे सर्दियों के मौसम में यूज करने की सलाह दी जाती है।
3/5Image Source : FREEPIK
ठंडी तासीर वाली हरी इलायची बैड ब्रेथ की समस्या को दूर करने के साथ-साथ तनाव को कम करने में भी कारगर साबित हो सकती है। हरी इलायची आपकी गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है यानी एसिडिटी, गैस और अपच से छुटकारा पाने के लिए हरी इलायची का सेवन किया जा सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
गर्म तासीर वाली बड़ी इलायची सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मददगार साबित हो सकती है। सर्दी-खांसी से राहत पाने के लिए भी काली इलायची का सेवन किया जा सकता है। अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या रहती है, तो भी आप बड़ी इलायची यानी काली इलायची को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको भी मौसम के हिसाब से ही इलायची का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा ध्यान रहे कि आपको सही मात्रा में और सही तरीके से इलायची को कंज्यूम करना चाहिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।