Published : Oct 02, 2025 12:13 pm IST, Updated : Oct 02, 2025 01:22 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आपको भी इस बात का डर है कि आने वाले सर्दी के मौसम में आपको सर्दी, खांसी या फिर जुकाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है? अगर हां, तो आज से ही गुड़ और मुलेठी को कंज्यूम करना शुरू कर दीजिए।
2/5Image Source : FREEPIK
अदरक और काली मिर्च में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके गले के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आप चाय में इन मसालों को डाल सकते हैं। इसके अलावा खाना बनाते समय भी इन मसालों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
अगर आप सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो आपको विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए, जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनी रहे।
4/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लौंग का काढ़ा भी आपके गले के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से पोषक तत्वों से भरपूर इन चीजों का सेवन करना चाहिए।
5/5Image Source : FREEPIK
सर्दी, खांसी और जुकाम से बचाव के लिए आप हर्बल टी को भी अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।