1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. चेहरे पर भुनी हुई हल्दी कैसे लगाएं?

चेहरे पर भुनी हुई हल्दी कैसे लगाएं?

Written By: Vanshika Saxena
Published : Nov 02, 2025 09:00 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 09:00 pm IST
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भुनी हुई हल्दी में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी त्वचा की सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। आइए पोषक तत्वों से भरपूर भुनी हुई हल्दी को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में जानते हैं।
1/5 Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भुनी हुई हल्दी में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी त्वचा की सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। आइए पोषक तत्वों से भरपूर भुनी हुई हल्दी को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में जानते हैं।
सबसे पहले तवे को गर्म कर इसमें 2 स्पून हल्दी पाउडर को एड कर इसे अच्छी तरह से भून लीजिए। अब एक कटोरी में भुनी हुई हल्दी निकाल लीजिए। इसी कटोरी में आपको एक स्पून कॉफी और एक संतरे के छिलके का पाउडर भी निकाल लेना है।
2/5 Image Source : FREEPIK
सबसे पहले तवे को गर्म कर इसमें 2 स्पून हल्दी पाउडर को एड कर इसे अच्छी तरह से भून लीजिए। अब एक कटोरी में भुनी हुई हल्दी निकाल लीजिए। इसी कटोरी में आपको एक स्पून कॉफी और एक संतरे के छिलके का पाउडर भी निकाल लेना है।
इसके बाद आपको इन सभी चीजों को आधे आलू के टुकड़े के साथ मिक्सर में डालना है और अच्छी तरह से पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है। इस पेस्ट को कटोरी में निकालकर इसमें 2 स्पून नींबू का रस और 2 स्पून शहद भी मिला लीजिए।
3/5 Image Source : FREEPIK
इसके बाद आपको इन सभी चीजों को आधे आलू के टुकड़े के साथ मिक्सर में डालना है और अच्छी तरह से पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है। इस पेस्ट को कटोरी में निकालकर इसमें 2 स्पून नींबू का रस और 2 स्पून शहद भी मिला लीजिए।
अब आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 10 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखें और फिर नॉर्मल वॉटर से फेस वॉश कर लें।
4/5 Image Source : FREEPIK
अब आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 10 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखें और फिर नॉर्मल वॉटर से फेस वॉश कर लें।
फेस वॉश करने के बाद आपके चेहरे का निखार बढ़ जाएगा। पार्लर जैसे ग्लो के लिए आप भी इस फेस पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
5/5 Image Source : FREEPIK

Advertisement