Published : Sep 02, 2025 12:24 pm IST, Updated : Sep 02, 2025 12:24 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आपको भी यही लगता है कि पपीता सिर्फ आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर डाल सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। पपीते में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
फेस पैक बनाने के लिए आपको सबसे पहले पपीते की एक स्लाइस काटनी है। अब आपको इस स्लाइस को अच्छी तरह से मैश कर लेना है। एक कटोरी में लगभग 2 स्पून पपीते का गूदा निकाल लीजिए। इसी कटोरी में थोड़ा सा दही, शहद और एक स्पून चावल का आटा भी निकाल लीजिए।
3/5Image Source : FREEPIK
अब आपको इन सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आप इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर सकते हैं। आपको लगभग 10 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखना है।
4/5Image Source : FREEPIK
जब ये फेस पैक थोड़ा बहुत सूखने लग जाए, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं। चेहरे की रंगत को सुधारने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। सन डैमेज से बचने के लिए भी आप इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
अगर आप ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भी औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।