Tuesday, January 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. घर पर कैसे बनाएं हल्दी का उबटन?

घर पर कैसे बनाएं हल्दी का उबटन?

Vanshika Saxena Written By: Vanshika Saxena Published : Dec 01, 2025 08:33 pm IST, Updated : Dec 01, 2025 08:33 pm IST
  • हल्दी के उबटन में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि पुराने जमाने से हल्दी को सेहत के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। आइए हल्दी के उबटन की रेसिपी और इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में जानते हैं।
    Image Source : FREEPIK
    हल्दी के उबटन में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि पुराने जमाने से हल्दी को सेहत के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। आइए हल्दी के उबटन की रेसिपी और इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में जानते हैं।
  • हल्दी का उबटन बनाने के लिए आपको एक कटोरी में बेसन और हल्दी पाउडर निकाल लेना है। अब आपको इसी कटोरी में थोड़ा सा दूध या फिर दही एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। सभी नेचुरल चीजों को मिलाने से जो पेस्ट तैयार होगा, वही हल्दी का उबटन है।
    Image Source : FREEPIK
    हल्दी का उबटन बनाने के लिए आपको एक कटोरी में बेसन और हल्दी पाउडर निकाल लेना है। अब आपको इसी कटोरी में थोड़ा सा दूध या फिर दही एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। सभी नेचुरल चीजों को मिलाने से जो पेस्ट तैयार होगा, वही हल्दी का उबटन है।
  • आपको हल्दी के उबटन को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक इस उबटन को लगाए रखना है। जब हल्दी का उबटन सूख जाए, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं।
    Image Source : FREEPIK
    आपको हल्दी के उबटन को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक इस उबटन को लगाए रखना है। जब हल्दी का उबटन सूख जाए, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं।
  • चेहरे पर निकले मुंहासे या फिर दाग-धब्बे दूर करने के लिए हल्दी के उबटन का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप अपनी त्वचा की रंगत को सुधारना चाहते हैं, तो भी हल्दी के उबटन को यूज करना शुरू कर सकते हैं। हल्दी का उबटन लगाने से आपको घर बैठे पार्लर जैसा ग्लो मिल सकता है।
    Image Source : FREEPIK
    चेहरे पर निकले मुंहासे या फिर दाग-धब्बे दूर करने के लिए हल्दी के उबटन का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप अपनी त्वचा की रंगत को सुधारना चाहते हैं, तो भी हल्दी के उबटन को यूज करना शुरू कर सकते हैं। हल्दी का उबटन लगाने से आपको घर बैठे पार्लर जैसा ग्लो मिल सकता है।
  • कुल मिलाकर हल्दी का उबटन आपकी त्वचा पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है। आप एक हफ्ते में एक से दो बार हल्दी के उबटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इस उबटन को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
    Image Source : FREEPIK
    कुल मिलाकर हल्दी का उबटन आपकी त्वचा पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है। आप एक हफ्ते में एक से दो बार हल्दी के उबटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इस उबटन को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।