Published : Mar 11, 2026 11:59 am IST, Updated : Mar 11, 2026 11:59 am IST
1/5Image Source : FREEPIK
बालों को घना बनाने के लिए आपको पार्लर में जाकर महंगे-महंगे केमिकल बेस्ड हेयर ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि आप प्याज को किस तरह से अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करके हेयर हेल्थ को सुधार सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक-दो फ्रेश प्याज को छीलकर अच्छी तरह से कद्दूकस कर लीजिए। अब कद्दूकस किए हुए प्याज को किसी भी साफ मलमल के कपड़े में डालिए और फिर प्याज के रस को छानकर निकाल लीजिए। आइए प्याज के रस को यूज करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
प्याज के रस को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों की जड़ों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 5 से 10 मिनट तक अपने सिर की मसाज कीजिए और फिर लगभग आधे घंटे तक प्याज के रस को लगाए रखिए।
4/5Image Source : FREEPIK
30 से 60 मिनट के बाद आप किसी भी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर सकते हैं। आप एक हफ्ते में 1-2 बार प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
5/5Image Source : FREEPIK
लंबे और घने बालों के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप प्याज का रस यूज कर सकते हैं। प्याज का रस लगाने से बालों में मौजूद पोषण की कमी भी दूर हो सकती है।