Published : Jan 22, 2025 08:56 pm IST, Updated : Jan 22, 2025 08:56 pm IST
1/5Image Source : Freepik
क्या आपके बाल भी बहुत ज्यादा ड्राई रहते हैं? अगर हां, तो आपको कुछ नेचुरल चीजों को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए। आइए एक ऐसे नेचुरल हेयर पैक के बारे में जानते हैं, जो आपके बालों की खोई हुई नमी को वापस लौटाने में कारगर साबित हो सकता है।
2/5Image Source : Freepik
बालों की ड्राइनेस को दूर करने के लिए आप शहद और दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरी में थोड़ा सा शहद और कच्चा दूध निकाल लीजिए। अब इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
3/5Image Source : Freepik
अब आप इस हेयर पैक को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इस हेयर मास्क को अपने हाथों से अपनी स्कैल्प और अपने बालों पर अप्लाई कर लीजिए। लगभग 15 से 20 मिनट तक आपको इस हेयर पैक को लगाकर रखना है।
4/5Image Source : Freepik
हेयर वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। शहद और दूध में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपके बालों के रूखेपन को दूर कर उन्हें सॉफ्ट और सिल्की बनाने में असरदार साबित हो सकता है।
5/5Image Source : Freepik
शहद और दूध का मिक्सचर, आपके बालों में मौजूद पोषण की कमी को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।