Published : Aug 23, 2025 10:06 pm IST, Updated : Aug 23, 2025 10:06 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
दाग-धब्बों और झाइयों की समस्या अक्सर चेहरे की खूबसूरती को बुरी तरह से प्रभावित कर देती है। अगर आप त्वचा से जुड़ी इस समस्या को अलविदा कहना चाहते हैं, तो आप घर पर दूध और हल्दी के इस्तेमाल से केमिकल फ्री फेस पैक तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में औषधीय गुणों से भरपूर एक स्पून हल्दी पाउडर निकाल लीजिए। अब आपको इसी कटोरी में पोषक तत्वों से भरपूर कच्चा दूध भी निकाल लेना है। आपको इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5Image Source : FREEPIK
आइए इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। सबसे पहले इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखें।
4/5Image Source : FREEPIK
15 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। दाग-धब्बों और झाइयों की समस्या से जल्दी छुटकारा पाने के लिए आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि हल्दी और दूध के इस मिक्सचर से आप अपनी त्वचा की रंगत को भी काफी हद तक सुधार सकते हैं? हालांकि, आपको याद दिला दें कि इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।