Published : Mar 27, 2026 12:41 pm IST, Updated : Mar 27, 2026 12:41 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
कॉफी सिर्फ पीने के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के निखार को सुधारने के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है। अगर आप नेचुरली अपनी स्किन के ग्लो को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको घर पर कॉफी फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जान लेना चाहिए।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून कॉफी पाउडर निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में एक स्पून शहद और 2 स्पून कच्चा दूध निकाल लीजिए। इसके बाद आपको इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको इस मिक्सचर को अपने चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 मिनट तक आपको इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाए रखना है। 15 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
पोषक तत्वों से भरपूर कॉफी फेस पैक आपके चेहरे के निखार और चमक को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। अब आपको ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है।
5/5Image Source : FREEPIK
डेड स्किन हटाकर टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है। कॉफी फेस पैक आपकी रूखी स्किन को सॉफ्ट बनाने में भी कारगर साबित हो सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।