Published : Mar 20, 2026 11:56 am IST, Updated : Mar 20, 2026 11:56 am IST
1/5Image Source : FREEPIK
अलग-अलग फलों में मौजूद तमाम पोषक तत्व न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए कुछ ऐसे फ्रूट्स के बारे में जानते हैं, जो आपकी त्वचा के निखार को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
संतरे में विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है और यही वजह है कि संतरे को स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संतरा कोलेजन को बढ़ाने का काम करता है और त्वचा पर दिखाई देने वाली झुर्रियों को कम करने में भी असरदार साबित हो सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
क्या आपको भी ये लगता है कि पपीता सिर्फ आपके पेट के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। पपीते में मौजूद तत्व डेड स्किन हटाकर त्वचा को चमकदार बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनार में एंटीऑक्सीडेंट समेत कई पोषक तत्वों की मात्रा पाई जाती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन फलों को अपने डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए।
5/5Image Source : FREEPIK
अमरूद में संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी की मात्रा मौजूद होती है यानी स्किन हेल्थ को इम्प्रूव करने के लिए अमरूद का सेवन भी किया जा सकता है। हालांकि, ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।