त्वचा को जवान बनाए रखने के लिए कौन-कौन से फल खाने चाहिए?
त्वचा को जवान बनाए रखने के लिए कौन-कौन से फल खाने चाहिए?
What to eat to keep the skin young: क्या आप भी अपनी त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाए रखना चाहते हैं? अगर हां, तो अपने डाइट प्लान में कुछ फलों को शामिल कर लीजिए।
Published : Feb 08, 2026 05:39 pm IST, Updated : Feb 08, 2026 05:39 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
त्वचा को जवान बनाए रखने के लिए डाइट प्लान पर खास ध्यान देना बेहद जरूरी है। बाहर का तला-भुना और अनहेल्दी खाना खाने की आदत को तुरंत सुधार लीजिए। आइए आज पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ऐसे फलों के बारे में जानते हैं, जो त्वचा को यंग बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
स्किन को यंग बनाए रखने के लिए अनार का सेवन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फल में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। रेगुलरली अनार का सेवन करने से न केवल झुर्रियां कम हो सकती हैं बल्कि त्वचा में कसावट भी आ सकती है।
3/5Image Source : FREEPIK
खट्टे फल कोलेजन प्रोडक्शन को बूस्ट कर त्वचा को जवान बनाए रखने में कारगर साबित हो सकते हैं। पपीते में मौजूद तत्व भी स्किन को टाइट रखने का काम कर सकते हैं। त्वचा को जवान बनाए रखने के लिए ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और जामुन का सेवन भी किया जा सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
एवोकाडो को भी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और विटामिन ई समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। एवोकाडो खाने से त्वचा मॉइस्चराइज और हाइड्रेटेड रहती है और एजिंग प्रोसेस भी स्लो हो जाता है।
5/5Image Source : FREEPIK
हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर इन फलों को सही मात्रा में और सही तरीके से ही अपने डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।