PHOTOS: दिल्ली से लेकर कोलकाता तक, भारत के शहरों में दिखा ब्लैकआउट; तस्वीरों में देखें
PHOTOS: दिल्ली से लेकर कोलकाता तक, भारत के शहरों में दिखा ब्लैकआउट; तस्वीरों में देखें
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। दोनों देशों के तनाव के बीच सात मई को देश के कई शहरों में मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान शहरों में पूरी तरह से अंधेरा छा गया। आइये तस्वीरों में देखते हैं।
Published : May 08, 2025 09:33 am IST, Updated : May 08, 2025 09:33 am IST
1/7Image Source : PTI
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को ध्यान में रखते हुए देशभर में ऑपरेशन अभ्यास चलाया जा रहा है। इसके तहत ब्लैकआउट से जुड़ा अभ्यास भी किया गया। इसी क्रम में इंडिया गेट पर लगी लाइट्स को बंद रखा गया।
2/7Image Source : PTI
देशभर में ऑपरेशन अभ्यास के तहत ब्लैकआउट से जुड़ी तैयारियां की गईं। इस दौरान राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी ब्लैकआउट किया गया। ब्लैकआउट के दौरान शहर में अंधेरा छाया रहा।
3/7Image Source : PTI
राजधानी दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस पर भी ब्लैकआउट का अभ्यास किया गया। इस दौरान कनॉट प्लेस पर लगी लाइट्स को बंद करके रखा गया।
4/7Image Source : PTI
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी ब्लैकआउट की तैयारी की गई। इस दौरान शहर में लाइट्स को ऑफ रखा गया।
5/7Image Source : PTI
दिल्ली में मौजूद संविधान सदन में भी ब्लैकआउट अभ्यास के दौरान लाइट्स को ऑफ रखा गया।
6/7Image Source : PTI
ऑपरेशन अभ्यास के तहत गाजियाबाद में सभी लाइट्स को बंद कर दिया गया। सात मई को पूरे गाजियाबाद में ब्लैकआउट का अभ्यास किया गया।
7/7Image Source : PTI
राजधानी दिल्ली के भी कई इलाकों में ब्लैकआउट का अभ्यास किया गया। इसी क्रम में दिल्ली स्थित आरबीआई की ब्लिडिंग में लाइट्स को ऑफ रखा गया।