1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. लालू के गढ़ में प्रशांत किशोर का जलवा, बिहार बदलाव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरें बहुत कुछ कह रही हैं

लालू के गढ़ में प्रशांत किशोर का जलवा, बिहार बदलाव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरें बहुत कुछ कह रही हैं

Published : Jul 09, 2025 06:15 pm IST,  Updated : Jul 09, 2025 06:55 pm IST
जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर (पीके) ने बुधवार को लालू यादव के गढ़ सीतामढ़ी में विशाल जनसभा की। जनसभा को पीके ने संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने जनता से अपने बच्चों के नाम पर वोट देने की अपील की।
1/10 Image Source : india tv
जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर (पीके) ने बुधवार को लालू यादव के गढ़ सीतामढ़ी में विशाल जनसभा की। जनसभा को पीके ने संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने जनता से अपने बच्चों के नाम पर वोट देने की अपील की।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उनके दादा बैलगाड़ी हांकते थे। वह सरकारी स्कूल से पढ़कर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। पिछले 10-15 वर्ष के दौरान हमने जिस दल को सलाह दे दिया वह जीतकर राजा हो गया। अब मैं यह काम छोड़ चुका हूं। चुनाव में जो जीत गया वह राजा हो गया और वह हेलिकॉप्टर से चला गया। आपके बच्चे जहां थे वहीं रह गए। यही बताने आपके बीच आया हूं। हम किसी से वोट नहीं मांगते। क्योंकि लुभावने वादे करके नेता वोट ले लेते हैं और काम नहीं करते।
2/10 Image Source : india tv

लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पहले आप लोगों ने मिलकर 40-45 साल तक कांग्रेस को जिताया। फिर 15 साल गरीब के बेटे लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाए। अब 20 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। लोकसभा चुनाव में आपने पीएम मोदी को वोट देकर जिताया। लेकिन बिहार के बच्चों का भविष्य नहीं सुधरा।
3/10 Image Source : india tv

प्रशांत किशोर ने कहा देश भर में 50 लाख बिहार के युवा मजदूरी कर रहे हैं। आप सभी लोग अपने बच्चों के रोजगार और पढ़ाई के लिए वोट दें। यही कहने आप लोगों के बीच में मैं आया हूं।
4/10 Image Source : india tv
प्रशांत किशोर ने कहा देश भर में 50 लाख बिहार के युवा मजदूरी कर रहे हैं। आप सभी लोग अपने बच्चों के रोजगार और पढ़ाई के लिए वोट दें। यही कहने आप लोगों के बीच में मैं आया हूं।
पीके ने कहा कि किसी भी नेता ने आपके बच्चों के लिए कोई काम नहीं किया। हिंदू-मुसलमान के नाम पर आप लोगों ने वोट दिया। आपके इलाके में सड़क नहीं बनी। स्कूल नहीं बना। बिहार में जाति के नाम पर आप लोग वोट देते हैं लेकिन आपकी जाति के लोग आपके बच्चों के लिए कुछ नहीं किया।
5/10 Image Source : india tv
पीके ने कहा कि किसी भी नेता ने आपके बच्चों के लिए कोई काम नहीं किया। हिंदू-मुसलमान के नाम पर आप लोगों ने वोट दिया। आपके इलाके में सड़क नहीं बनी। स्कूल नहीं बना। बिहार में जाति के नाम पर आप लोग वोट देते हैं लेकिन आपकी जाति के लोग आपके बच्चों के लिए कुछ नहीं किया।
जन सुराज पार्टी के नेता ने कहा कि अगर आप लोग मंदिर मस्जिद के नाम पर वोट देंगे तो आपका विकास कैसे होगा। चार किलो अनाज के नाम पर वोट देंगे तो आपके बच्चों को रोजगार कैसे मिलेगा। अगर जाति के नाम पर वोट करेंगे तो बच्चों को अच्छी शिक्षा कैसे मिलेगी।
6/10 Image Source : india tv
जन सुराज पार्टी के नेता ने कहा कि अगर आप लोग मंदिर मस्जिद के नाम पर वोट देंगे तो आपका विकास कैसे होगा। चार किलो अनाज के नाम पर वोट देंगे तो आपके बच्चों को रोजगार कैसे मिलेगा। अगर जाति के नाम पर वोट करेंगे तो बच्चों को अच्छी शिक्षा कैसे मिलेगी।
प्रशांत किशोर ने कहा कि आपने अपने बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के नाम पर वोट नहीं दिया इसीलिए पूरे बिहार का बच्चा अनपढ़ और मजदूर बन गया। यही बात हम आपको बताने आए हैं।
7/10 Image Source : india tv
प्रशांत किशोर ने कहा कि आपने अपने बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के नाम पर वोट नहीं दिया इसीलिए पूरे बिहार का बच्चा अनपढ़ और मजदूर बन गया। यही बात हम आपको बताने आए हैं।
पीके ने कहा कि हम लोगों के बीच जाकर यही बता रहे हैं कि अगर आप अपने बच्चों की चिंता नहीं करोगे तो कोई भी नेता, मंत्री, विधायक और सांसद आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा।
8/10 Image Source : india tv
पीके ने कहा कि हम लोगों के बीच जाकर यही बता रहे हैं कि अगर आप अपने बच्चों की चिंता नहीं करोगे तो कोई भी नेता, मंत्री, विधायक और सांसद आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा।
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर कोई आपको कोई पैसा देता है तो ले लीजिए। क्योंकि यह पैसा आपका ही है। लेकिन वोट अपने बच्चों के चेहरे को देखकर देना है। पीके ने वादा किया कि अगर इस बार आप लोग जनसुराज पार्टी को वोट करेंगे तो आपके बच्चों का भविष्य सुधारने की वह गारंटी लेते हैं।
9/10 Image Source : india tv
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर कोई आपको कोई पैसा देता है तो ले लीजिए। क्योंकि यह पैसा आपका ही है। लेकिन वोट अपने बच्चों के चेहरे को देखकर देना है। पीके ने वादा किया कि अगर इस बार आप लोग जनसुराज पार्टी को वोट करेंगे तो आपके बच्चों का भविष्य सुधारने की वह गारंटी लेते हैं।
बता दें कि प्रशांत किशोर बिहार बदलाव यात्रा कर रहे हैं। इसी क्रम में वह बुधवार को सीतामढ़ी जिले के रीगा प्रखंड में पहुंचे। यहां पर उन्होंने जनसभा की और बीजेपी, आरजेडी, कांग्रेस व जेडीयू पर जमकर निशाना साधा। पीके की रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक और बुजुर्ग भी पहुंचे। इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पीके की पार्टी जनसुराज भी चुनाव लड़ रही है।
10/10 Image Source : india tv

Advertisement