1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. PHOTOS: संघर्षविराम की घोषणा के बाद खुले बाजार, घरों से बाहर निकले लोग

PHOTOS: संघर्षविराम की घोषणा के बाद खुले बाजार, घरों से बाहर निकले लोग

Edited By: Amar Deep
Published : May 11, 2025 11:39 am IST,  Updated : May 11, 2025 11:40 am IST
मुंबई में लोगों ने सीजफायर का स्वागत किया। यहां के गुरुकुल स्कूल ऑफ आर्ट के छात्र भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा के बाद मुंबई में प्रदर्शन के लिए एक पेंटिंग ले जाते हुए दिखे।
1/7 Image Source : PTI
मुंबई में लोगों ने सीजफायर का स्वागत किया। यहां के गुरुकुल स्कूल ऑफ आर्ट के छात्र भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा के बाद मुंबई में प्रदर्शन के लिए एक पेंटिंग ले जाते हुए दिखे।
भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम पर सहमति बनने के एक दिन बाद, 11 मई को अमृतसर में लोग सामान्य गतिविधियां शुरू करते दिखे। तस्वीर में एक विक्रेता ग्राहकों को चाय परोसते हुए दिख रहा है।
2/7 Image Source : PTI

दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर हुए समझौते के बाद श्रीनगर के लाल चौक पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान लोग हाथों गुब्बारे लिए हुए दिखे।
3/7 Image Source : PTI
दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर हुए समझौते के बाद श्रीनगर के लाल चौक पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान लोग हाथों गुब्बारे लिए हुए दिखे।
अमृतसर में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम समझौते के बाद हेरिटेज स्ट्रीट पर यात्रियों की भीड़ देखी गई। यहां लोग आराम से टहलते दिखे।
4/7 Image Source : PTI
अमृतसर में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम समझौते के बाद हेरिटेज स्ट्रीट पर यात्रियों की भीड़ देखी गई। यहां लोग आराम से टहलते दिखे।
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम पर सहमति के बाद अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में भी लोग भारी संख्या में पहुंचे। यहां लोगों ने दर्शन किया।
5/7 Image Source : PTI
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम पर सहमति के बाद अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में भी लोग भारी संख्या में पहुंचे। यहां लोगों ने दर्शन किया।
राजधानी दिल्ली में भी सीजफायर को लेकर हुए समझौते के बाद लोग सड़कों पर उतरे। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पर्यटकों को टहलते हुए देखा गया।
6/7 Image Source : PTI
राजधानी दिल्ली में भी सीजफायर को लेकर हुए समझौते के बाद लोग सड़कों पर उतरे। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पर्यटकों को टहलते हुए देखा गया।
भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय समझौते के एक दिन बाद श्रीनगर में सामान्य स्थिति बहाल होने पर बाजार क्षेत्र में दुकानें खुलीं। वहीं आसपास लोगों की चहलपहल भी देखी गई।
7/7 Image Source : PTI

Advertisement