PHOTOS: इतना लंबा जाम, सिर्फ एक जिद की वजह से? परेशान हो रहे सिर्फ आम लोग
PHOTOS: इतना लंबा जाम, सिर्फ एक जिद की वजह से? परेशान हो रहे सिर्फ आम लोग
गाजीपुर सीमा पर पुलिस द्वारा रोके जाने के पर राहुल गांधी ने कहा कि हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं, मगर पुलिस मना कर रही है। लोकसभा में नेता विपक्ष के नाते मेरा अधिकार बनता है कि मैं वहां जा सकता हूं। मगर तब भी वह मुझे रोक रहे हैं। यह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के मेरे अधिकार के खिलाफ है।
Published : Dec 04, 2024 02:58 pm IST, Updated : Dec 04, 2024 03:05 pm IST
1/9Image Source : pti
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर बुधवार को भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। इसकी वजह से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
2/9Image Source : pti
राहुल गांधी को रोकने के लिए यूपी पुलिस ने कई जगहों पर बैरिकेड्स लगा दिए और वाहनों की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली से उत्तर प्रदेश जाने वाले मार्ग पर भारी भीड़ होने के कारण, यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिन समय का सामना करना पड़ा।
3/9Image Source : pti
दरअसल, राहुल गांधी संभल जा रहे थे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस गाजीपुर बॉर्डर पर भारी बैरिकेडिंग कर दी। बैरिकेडिंग को धता बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता वहां एकत्र हो गए।
4/9Image Source : pti
हाइवे पर बैरिकेड्स की वजह से दोनों साइड से लंबा जाम लग गया। कांग्रेस कार्यकर्ता भी रोड पर जम रहे। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
5/9Image Source : pti
गाजीपुर बॉर्डर पर भारी पुलिस बल भी तैनात है। पुलिस आगे की तरफ किसी को नहीं जाने दी। पीछे से जो भी आया वह जाम में फंसता चला गया।
6/9Image Source : pti
पुलिस ने धारा 163 का हवाला देते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को यहां गाजीपुर सीमा पर रोका तो कांग्रेस की युवा शाखा के सदस्यों ने नारे लगाए और पार्टी का झंडा लहराया।
7/9Image Source : pti
सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि हमारे पास राजमार्ग पर भीड़ के बारे में इनपुट है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हमने सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है।
8/9Image Source : pti
संभल जाने की इजाजत नहीं मिलने पर राहुल गांधी वापस दिल्ली चले गए। राहुल ने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा, ''यह (संभल जाने से रोका जाना) लोकतंत्र के खिलाफ है। हम संभल जाकर देखना चाहते हैं कि वहां क्या हुआ। हम लोगों से मिलना चाहते हैं लेकिन मेरा जो संवैधानिक अधिकार है, मुझे उससे वंचित किया जा रहा है।
9/9Image Source : pti
राहुल गांधी के आमगन की सूचना पर अमरोहा में भी पुलिस तैनात रही। वहां पर रोड पर बैरिकेड्स लगा दिए गए थे। हालांकि यात्रियों को आने-जाने की इजाजत थी।