Published : Apr 14, 2026 03:04 pm IST, Updated : Apr 15, 2026 06:15 am IST
1/7Image Source : report-kundan singh
धनबाद के गोविंदपुर मे एक रिटायर्ड वैज्ञानिक के परिवार में मर्डर मिस्ट्री की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दो भाइयों ने अपनी तलाकशुदा बहन का घर के बाथरूम में ही 'अंतिम संस्कार' कर दिया। घटना के चार दिन बाद अधजला और कीड़े मकोड़ों से भरा शव बरामद हुआ तो देखकर लोगों की रूह कांप गई।
2/7Image Source : reporter
कहा जा रहा है कि सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड फॉरेंसिक रिसर्च (सिम्फर) के रिटायर्ड वैज्ञानिक स्वर्गीय संजीत कुमार झा की बेटी लिपिका ने अपने कमरे में खुदकुशी कर ली थी। पिता की 2023 में हार्ट अटैक से मौत के बाद वह गहरे डिप्रेशन में थी।
3/7Image Source : reporter
बहन की मौत के बाद बड़े भाई प्रणव ने न छोटे भाई को खबर दी, न पड़ोसियों को। उसने बहन का शव घर के बाथरूम में ही जला दिया। भाई के अनुसार लिपिका की मौत अप्रैल की रात मे हो गयी थी।
4/7Image Source : reporter
बाथरूम में शव दफनाने के बाद कुछ ही दिन बीते कि पूरे मोहल्ले में अधजले शव से बदबू फैलने लगी। पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और अब पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। बड़े भाई प्रणाव को हिरासत मे लेकर पूछ-ताछ की जा रही है ।
5/7Image Source : reporter
पुलिस ने अधजला शव बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। छोटे भाई प्रद्दत ने बताया कि लिपिका तलाक के बाद घर पर ही रहती थी और पिछले तीन साल से डिप्रेशन में थी । पिता की मौत के बाद वह कमरे से बाहर ही नहीं निकलती थी।
6/7Image Source : reporter
भाई ने बताया कि हाल के महीनों में बहन लिपिका का बेड से उतरना भी मुश्किल हो गया था। बाथरूम तक बड़े भाई ही पहुंचाते थे। छोटा भाई प्रद्दत कुछ दिनों से शहर के बाहर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
7/7Image Source : reporter
2020 अप्रैल में लिपिका की मां प्राकृतिक मौत हुई जबकि साइंटिस्ट पिता संजीत का लिवर डैमेज होने से 2023 के अप्रैल मे निधन हो गया था। इसके बाद अब तलाकशुदा बेटी लिपिका की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि तीनों मौतें हर तीन साल बाद, अप्रैल महीने में ही होना ये संयोग है या कुछ और ?
पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, जांच के बाद ही सच सामने आएगा कि लिपिका की मौत आत्महत्या थी या कुछ और?