Published : Apr 28, 2026 11:08 am IST, Updated : Apr 28, 2026 11:15 am IST
1/10Image Source : reporter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिक्किम के गंगटोक में खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेला। एक्स हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि "गंगटोक की एक प्यारी सुबह में सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने जैसा कुछ भी नहीं!"। उन्होंने खेल को ऊर्जा से भरा सेशन बताया।
2/10Image Source : reporter
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं जिनमें वह लड़के-लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।
3/10Image Source : reporter
प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई जिसकी पृष्ठभूमि में लोक भवन की इमारत दिखाई दे रही है।
4/10Image Source : reporter
पीएम मोदी ने फुटबॉल खेलते हुए गोल भी किया। गोल करने के बाद प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रेट भी किया।
5/10Image Source : reporter
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि गंगटोक की एक सुहावनी सुबह में सिक्किम के अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने का मज़ा ही कुछ और है!
6/10Image Source : reporter
इन तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी को वार्म-अप करते हुए युवा खिलाड़ियों को छकाते हुए (ड्रिबल करते हुए) और बच्चों के साथ हल्के-फुल्के पल बिताते हुए देखा जा सकता है।
7/10Image Source : reporter
फुटबॉल खेलने के दौरान गोल पर पीएम मोदी को शॉट लगाते हुए भी देखा गया। इस दौरान उन्हें जश्न भी मनाया।
8/10Image Source : reporter
पूर्वोत्तर क्षेत्र में फुटबॉल बहुत ज़्यादा लोकप्रिय है और यह इस इलाके के सबसे महत्वपूर्ण खेलों में से एक है। सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर और मेघालय जैसे राज्यों में यह क्रिकेट से ज्यादा लोकप्रिय है।
9/10Image Source : reporter
पीएम मोदी ने फुटबॉल खेलने के बाद खिलाड़ियों के साथ ग्रुप में फोटो भी खिंचवाई। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम दौरे पर हैं।
10/10Image Source : reporter
प्रधानमंत्री सोमवार को सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में शामिल होने के लिए गंगटोक पहुंचे थे। उन्होंने पद्म पुरस्कार विजेताओं और अलग-अलग क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियों के साथ बातचीत भी किए थे।