1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. Photos: अक्टूबर में दिसंबर वाला नजारा... बर्फ के सफेद चादर में ढके पहाड़, आपका मनमोह लेंगी कश्मीर की ये तस्वीरें

Photos: अक्टूबर में दिसंबर वाला नजारा... बर्फ के सफेद चादर में ढके पहाड़, आपका मनमोह लेंगी कश्मीर की ये तस्वीरें

Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Dhyanendra Chauhan
Published : Oct 07, 2025 01:21 pm IST,  Updated : Oct 07, 2025 01:47 pm IST
अक्टूबर का महीना चल रहा है। इस महीने में ही दिसंबर जैसी सर्दियों का नजारा जम्मू-कश्मीर में देखने को मिल रहा है। कश्मीर की घाटियों के पहाड़ सफेद चादरों में ढक गए हैं।
1/10 Image Source : PTI
अक्टूबर का महीना चल रहा है। इस महीने में ही दिसंबर जैसी सर्दियों का नजारा जम्मू-कश्मीर में देखने को मिल रहा है। कश्मीर की घाटियों के पहाड़ सफेद चादरों में ढक गए हैं।
कश्मीर में बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में बड़ी गिरावट आई है। कश्मीर के ऊपरी इलाकों में ताजा हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण सोमवार को घाटी में दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है।
2/10 Image Source : PTI
कश्मीर में बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में बड़ी गिरावट आई है। कश्मीर के ऊपरी इलाकों में ताजा हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण सोमवार को घाटी में दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है।
अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले के सिंथन टॉप, गुलमर्ग के अफरवत, ज़ोजिला दर्रा, कुपवाड़ा के बंगस, गुरेज घाटी के राजदान दर्रा और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है।
3/10 Image Source : Reporter Input
अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले के सिंथन टॉप, गुलमर्ग के अफरवत, ज़ोजिला दर्रा, कुपवाड़ा के बंगस, गुरेज घाटी के राजदान दर्रा और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है।
पहाड़ों और सड़कों पर चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। कश्मीर पहुंचे सैलानी अक्टूबर के महीने में सीजन की पहली बर्फबारी का मजा ले रहे हैं।
4/10 Image Source : PTI
पहाड़ों और सड़कों पर चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। कश्मीर पहुंचे सैलानी अक्टूबर के महीने में सीजन की पहली बर्फबारी का मजा ले रहे हैं।
कई जगहों पर भारी बर्फबारी की वजह से गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाई है। भारी बर्फबारी के बीच प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।
5/10 Image Source : Reporter Input
कई जगहों पर भारी बर्फबारी की वजह से गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाई है। भारी बर्फबारी के बीच प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।
सोनमर्ग के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से जमीन से लेकर घरों की छत तक सब बर्फ से पटा पड़ा है। आम तौर पर ऐसी भारी बर्फबारी नवंबर के अंत में या दिसंबर में होती है।
6/10 Image Source : PTI
सोनमर्ग के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से जमीन से लेकर घरों की छत तक सब बर्फ से पटा पड़ा है। आम तौर पर ऐसी भारी बर्फबारी नवंबर के अंत में या दिसंबर में होती है।
इस बार अक्टूबर की शुरुआत में हो रही बर्फबारी के चलते मौसम काफी ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया है।
7/10 Image Source : Reporter Input
इस बार अक्टूबर की शुरुआत में हो रही बर्फबारी के चलते मौसम काफी ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया है।
गुलमर्ग जैसी जगहों पर देश भर से आए सैलानियों ने मौसम की पहली बर्फबारी का खूब आनंद लिया। वे कुदरत की इस खूबसूरती को देख कर दंग रह गए।
8/10 Image Source : PTI
गुलमर्ग जैसी जगहों पर देश भर से आए सैलानियों ने मौसम की पहली बर्फबारी का खूब आनंद लिया। वे कुदरत की इस खूबसूरती को देख कर दंग रह गए।
भद्रवाह में बर्फबारी से वहां के व्यापारियों में उम्मीद की किरण जगी है। उन्हें उम्मीद है कि अब वहां ज्यादा संख्या में सैलानी आएंगे और उनका व्यापार चल निकलेगा।
9/10 Image Source : PTI
भद्रवाह में बर्फबारी से वहां के व्यापारियों में उम्मीद की किरण जगी है। उन्हें उम्मीद है कि अब वहां ज्यादा संख्या में सैलानी आएंगे और उनका व्यापार चल निकलेगा।
अनंतनाग में भी अक्टूबर में अभी से दिसंबर जैसी बर्फबारी हो रही है। चारों तरफ बर्फ की मोटी चादर जमा है। बर्फबारी से कई रास्ते बंद करने पड़े हैं लेकिन पर्यटक और स्थानीय लोग मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं।
10/10 Image Source : PTI

Advertisement