1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. कश्मीर से लेकर कोलकाता और भोपाल तक तिरंगा यात्रा का जश्न, देखें Photos

कश्मीर से लेकर कोलकाता और भोपाल तक तिरंगा यात्रा का जश्न, देखें Photos

Written By: Shakti Singh
Published : Aug 09, 2026 02:58 pm IST,  Updated : Aug 09, 2026 02:58 pm IST
जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा से लेकर पश्चिम बंगाल के कोलकाता और मध्य प्रदेश के भोपाल तक देश रविवार को तिरंगा यात्रा के जश्न में डूबा रहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में रहकर लोग देश के राष्ट्रीय प्रतीकों, महापुरुषों, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का अपमान नहीं कर सकते। वहीं, मोहन यादव ने भोपाल में बारिश के बावजूद तिरंगा यात्रा जारी रखी और अब उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
1/10 Image Source : X/@BJP4JnK

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि भारत में रह कर लोग देश के राष्ट्रीय प्रतीकों, महापुरुषों, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का अपमान करें। आदित्यनाथ ने काकोरी ट्रेन कार्रवाई के 101 वर्ष पूरे होने के मौके पर लखनऊ में तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने इस मौके पर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ''हम सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान बढ़ाने के लिए कदम उठाए और इनके अपमान को संज्ञेय अपराध की श्रेणी में लाकर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत की गरिमा बढ़ाई।''
2/10 Image Source : X/@myogiadityanath

सीएम योगी ने कहा, ''अब ऐसा नहीं चलेगा कि लोग भारत में रहें और देश के राष्ट्रीय प्रतीकों, महापुरुषों, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का अपमान करें।'' योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यह तिरंगा यात्रा पांच कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से विधान भवन तक निकाली गई जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक समेत हजारों लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रध्वज भारत की सादगी, विकास, विरासत और इसकी आन, बान एवं शान का प्रतीक है। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आजादी के बाद देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों को याद किया।
3/10 Image Source : X/@myogiadityanath

यूपी सीएम ने कहा, ''आज काकोरी ट्रेन कार्रवाई की 101वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर भाजपा महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है।'' आदित्यनाथ ने राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्लाह खान समेत स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 1925 में काकोरी ट्रेन कार्रवाई के जरिए अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। उन्होंने कहा, ''यह तिरंगा यात्रा उन सभी शहीदों के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'राष्ट्र प्रथम' के मंत्र को आगे ले जाने का संकल्प है।''
4/10 Image Source : X/@myogiadityanath

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह वर्ष इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि देश राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है। उन्होंने कहा, ''हमारे युवा प्रतिभाशाली और ऊर्जा से भरपूर हैं। उनमें देश के सामने आने वाली हर चुनौती का सामना करने की क्षमता है। इस ऊर्जा को उचित मंच मिलना चाहिए, ताकि वे खुद को तैयार कर देश को आगे ले जा सकें।'' आदित्यनाथ ने कहा कि करीब 25,000 से 30,000 युवाओं के तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेने की संभावना है। उन्होंने कहा, ''मुझे सुबह से ही इस संबंध में जानकारी मिल रही है। मुझे इस बात की खुशी है कि सुबह साढ़े आठ बजे तक 25,000 से अधिक युवा यहां एकत्र हो चुके थे और अब उनकी संख्या 30,000 को पार कर रही है।'' मुख्यमंत्री ने लोगों से 15 अगस्त पर 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।
5/10 Image Source : X/@myogiadityanath

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के टीटी नगर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया और फिर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मध्यप्रदेश में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से 17 तारीख तक चलने वाले इस अभियान के दौरान आजीवन देश सेवा का संकल्प लेने का आह्वान भी किया। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे और इस दौरान आलम यह था कि बारिश के बीच भी लोगों का जोश कम नहीं हुआ।
6/10 Image Source : X/@DrMohanYadav51

देश भक्ति गानों और 'भारत माता की जय' के नारों के बीच मुख्यमंत्री ने मंच पर तिरंगा लहराया और कहा, "आज इंद्र देवता भी सारे देशभक्तों-वीरों का स्वागत कर रहे हैं।" यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान छेड़ा गया है और साल 1942 के महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन की तरह आज एक साथ सभी राज्यों में देशभक्त नागरिक तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।
7/10 Image Source : X/@DrMohanYadav51

एमपी सीएम ने कहा कि इस आंदोलन ने अंग्रेजों की चूलें हिला दी थीं और देश की आजादी के लिए क्रांतिकारियों द्वारा दिए गए बलिदान-संघर्ष और अहिंसक आंदोलन से देश में जो ज्वार उठा, उसकी वजह से 5 साल बाद अंग्रेज भारत छोड़कर चले गए और देश को स्वतंत्रता मिली। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद मिली इस आजादी को इस साल 15 अगस्त को 80 साल हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों से हल घर तिरंगा अभियान में शामिल होने और आजीवन देश की सेवा करते रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया। 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत 2022 में हुई थी, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देशभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष अभियान का विशेष महत्व है, क्योंकि यह राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ के साथ मनाया जा रहा है।
8/10 Image Source : X/@DrMohanYadav51

जम्मू कश्मीर बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद अनवर खान ने बीजेपी ऑफिस, बांदीपोरा से नोवपोरा चौक, कश्मीर तक तिरंगा रैली में हिस्सा लिया। इस रैली का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा ने किया था। इस दौरान जम्मू कश्मीर बीजेपी के प्रमुख सत शर्मा ने कहा, "युवा मोर्चा ने आज एक मोटरसाइकिल रैली आयोजित की है। हर घर तिरंगा को लेकर प्रधानमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो अह्वान है, हर घर के ऊपर हम सभी को तिरंगा फहराना है, उसी के लिए भारतीय जनता पार्टी मिलकर काम कर रही है। युवा मोर्चा की तरफ से आज इस रैली की शुरुआत है। यह रैली चार दिन लगातार रहेगी। तिरंगा हम सभी के लिए विशेष महत्व रखता है। इस तिरंगे का महत्व 5 अगस्त 2019 जम्मू-कश्मीर के लिए को और बढ़ गया था क्योंकि उससे पहले, यहां दो झंडे हुआ करते थे। हालाकि, 'एक देश, एक झंडा' का सिद्धांत अब हमारे बहादुरों और युवाओं द्वारा तिरंगे के सम्मान और गौरव के लिए दिए गए बलिदानों को दर्शाता है और उस समय की याद दिलाता है जब यहां इसे फहराना एक मुश्किल काम माना जाता था।"
9/10 Image Source : X/@BJP4JnK

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को दक्षिण कोलकाता में अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर राज्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान की औपचारिक शुरुआत की। स्वतंत्रता दिवस से पहले शुरू किए गए इस अभियान के तहत राज्य में 70 लाख राष्ट्रीय ध्वज वितरित करने और कोलकाता में 50,000 लोगों की रैली आयोजित करने की योजना है। अलीपुर में सर्वे बिल्डिंग के पास गोपालनगर मोड़ से दिन में तीन बजे शुरू हुई यह यात्रा हाजरा चौराहे पर समाप्त हुई। इसमें हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया तथा ''भारत माता की जय'' और ''वंदे मातरम्'' जैसे देशभक्ति के नारे लगाए।
10/10 Image Source : X/@BJP4Bengal

Advertisement