PHOTOS: देश में सबसे बड़ा डेयरी स्टेट बना यूपी, दूध उत्पादन में कैसे बना नंबर वन
PHOTOS: देश में सबसे बड़ा डेयरी स्टेट बना यूपी, दूध उत्पादन में कैसे बना नंबर वन
उत्तर प्रदेश में दूध उत्पादन में 40% की वृद्धि दर्ज की गई है और यह देश में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला राज्य बन गया है। जानें इसके पीछे के क्या कारण हैं?
Published : Apr 22, 2026 02:59 pm IST, Updated : Apr 22, 2026 02:59 pm IST
1/7Image Source : pixel
भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देशों में से एक माना जाता है। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के मुताबिक, पूरी दुनिया में जितना भी दूध होता है, उसका लगभग 25% (एक-चौथाई) दूध का उत्पादन सिर्फ भारत में होता है।
2/7Image Source : pixel
भारत में सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है। हाल ही में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक यूपी देश में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला राज्य बन गया है। यूपी अकेले ही देश की कुल दूध जरूरतों का एक बहुत बड़ा हिस्सा पूरा करता है।
3/7Image Source : pixel
उत्तर प्रदेश की इस सबसे बड़ी उपलब्धि के पीछे का कारण, प्रदेश में किसानों की मेहनत, बेहतर नस्ल की गाय-भैंस और दुग्ध पालकों को सरकारी योजनाओं का बड़ा योगदान माना जा रहा है।
4/7Image Source : pixel
पशुपालन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने कहा कि देश के कुल दूध उत्पादन का 54% हिस्सा पांच राज्यों से आता है, जिसमें से उत्तर प्रदेश का हिस्सा अकेले 16% है।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में डेयरी क्रांति का नेतृत्व ग्रामीण महिलाओं ने किया है।
5/7Image Source : pixel
यूपी में पिछले कुछ साल में दूध उत्पादन में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आंकड़ों की बात करें तो साल 2016-17 में जहां दूध का उत्पादन लगभग 277 लाख मीट्रिक टन था, वहीं 2024-25 तक यह बढ़कर करीब 388 लाख मीट्रिक टन पहुंच गया है।
6/7Image Source : pixel
यह राज्य भारत के कुल दूध उत्पादन में लगभग 16 प्रतिशत योगदान देता है, जो इसे भारत का सबसे बड़ा डेयरी राज्य बनाता है। यहां गांव-गांव में काफी ज्यादा डेयरी मौजूद हैं और किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ पशुपालन को भी आय का मुख्य जरिया बना रहे हैं। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश देश में दूध उत्पादन के मामले में पहले स्थान पर है।
7/7Image Source : pixel
आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान दूध उत्पादन के मामले में दूसरे स्थान पर है। यहां भैंसों और देसी-विदेशी नस्ल की गायों से बड़े पैमाने पर दूध उत्पादन होता है. जिससे डेयरी सेक्टर में तेजी से प्रगति हो रही है।