भारत के किस राज्य में होते हैं सबसे ज्यादा अंडे? टॉप 2 के लिए है कड़ा मुकाबला
भारत के किस राज्य में होते हैं सबसे ज्यादा अंडे? टॉप 2 के लिए है कड़ा मुकाबला
भारत में बड़े पैमाने पर अंडे का उत्पादन होता है और इसमें भी दक्षिण भारत के राज्य सबसे आगे हैं। दक्षिण भारत के 2 राज्यों में टॉप पोजिशन के लिए कड़ा मुकाबला है।
Published : Aug 05, 2025 11:22 pm IST, Updated : Aug 05, 2025 11:22 pm IST
1/8Image Source : Pixabay Representational
अंडा एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो पौष्टिक होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट भी होता है। दुनिया का शायद ही कोई ऐसा देश होगा जहां अंडे का इस्तेमाल अलग-अलग तरह के पकवान बनाने में न किया जाता हो।
2/8Image Source : Pixabay Representational
अंडे में प्रोटीन, विटामिन डी, बी12, और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं और हड्डियों, मांसपेशियों व दिमाग के लिए फायदेमंद हैं। इसे आमतौर पर उबालकर, फ्राई करके या ऑमलेट बनाकर खाया जा सकता है।
3/8Image Source : Pixabay Representational
सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने के कारण यह हर वर्ग के लोगों का पसंदीदा भोजन है। भारत में अंडे का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाता है। आज हम आपको देश के 5 सबसे बड़े अंडा उत्पादक राज्यों के बारे में बताएंगे।
4/8Image Source : Pixabay Representational
इस लिस्ट में कर्नाटक पांचवें नंबर पर है। यह सूबा देश के अंडा उत्पादन में 6.63 फीसदी का योगदान देता है।
5/8Image Source : Pixabay Representational
पश्चिम बंगाल देश के अंडा उत्पादन में 11.37 प्रतिशत का योगदान देता है। इस लिस्ट में यह राज्य चौथे नंबर पर है।
6/8Image Source : Pixabay Representational
तेलंगाना देश में अंडा उत्पादन के मामले में तीसरे नंबर पर है। इस राज्य में देश के 12.88% फीसदी अंडे होते हैं।
7/8Image Source : Pixabay Representational
देश में अंडा उत्पादन के मामले में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। यह सूबा देश के अंडा उत्पादन में 15.64% की हिस्सेदारी रखता है और बेहद करीबी अंतर से दूसरे नंबर पर रह गया।
8/8Image Source : Pixabay Representational
आंध्र प्रदेश की देश के अंडा उत्पादन में 17.85 फीसदी की हिस्सेदारी है। यह राज्य अंडा उत्पादन के मामले में पूरे देश में पहले नंबर पर है।