1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. इस खूबसूरत जगह पर कौन नहीं जाना चाहेगा! जानें कहां की हैं ये तस्वीरें

इस खूबसूरत जगह पर कौन नहीं जाना चाहेगा! जानें कहां की हैं ये तस्वीरें

Edited By: Amar Deep
Published : Dec 28, 2024 06:59 pm IST,  Updated : Dec 28, 2024 06:59 pm IST
कश्मीर घाटी के अधिकतर इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली। बर्फबारी के बीच लोगों ने मौसम का जमकर लुत्फ उठाया।
1/10 Image Source : PTI
कश्मीर घाटी के अधिकतर इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली। बर्फबारी के बीच लोगों ने मौसम का जमकर लुत्फ उठाया।
शुक्रवार से कश्मीर में मध्यम से भारी बर्फबारी दर्ज की गई, जिसमें श्रीनगर शहर और घाटी के अन्य मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी भी शामिल है।
2/10 Image Source : PTI
शुक्रवार से कश्मीर में मध्यम से भारी बर्फबारी दर्ज की गई, जिसमें श्रीनगर शहर और घाटी के अन्य मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी भी शामिल है।
दक्षिण कश्मीर के मैदानी इलाकों में अत्यधिक बर्फबारी हुई, जबकि मध्य कश्मीर के मैदानी इलाकों में मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई। उतरी कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई।
3/10 Image Source : PTI
दक्षिण कश्मीर के मैदानी इलाकों में अत्यधिक बर्फबारी हुई, जबकि मध्य कश्मीर के मैदानी इलाकों में मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई। उतरी कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई।
श्रीनगर में करीब आठ इंच बर्फबारी हुई, जबकि पड़ोसी गांदरबल में करीब सात इंच बर्फ पड़ी। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में बर्फ की करीब आठ इंच मोटी चादर बिछी नजर आई।
4/10 Image Source : PTI
श्रीनगर में करीब आठ इंच बर्फबारी हुई, जबकि पड़ोसी गांदरबल में करीब सात इंच बर्फ पड़ी। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में बर्फ की करीब आठ इंच मोटी चादर बिछी नजर आई।
श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर लगभग 15 इंच बर्फबारी हुई, जबकि अनंतनाग जिले में 17 इंच हिमपात हुआ। पर्यटन नगरी पहलगाम में 18 इंच ताजा बर्फबारी दर्ज की गई।
5/10 Image Source : PTI
श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर लगभग 15 इंच बर्फबारी हुई, जबकि अनंतनाग जिले में 17 इंच हिमपात हुआ। पर्यटन नगरी पहलगाम में 18 इंच ताजा बर्फबारी दर्ज की गई।
पुलवामा जिले में 10-15 इंच बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि पड़ोसी कुलगाम में 18-25 इंच और शोपियां में लगभग 18 इंच बर्फबारी देखी गई।
6/10 Image Source : PTI
पुलवामा जिले में 10-15 इंच बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि पड़ोसी कुलगाम में 18-25 इंच और शोपियां में लगभग 18 इंच बर्फबारी देखी गई।
बर्फबारी की वजह से जहां स्थानीय लोग और पर्यटकों खुश दिखे, लेकिन इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया।
7/10 Image Source : PTI
बर्फबारी की वजह से जहां स्थानीय लोग और पर्यटकों खुश दिखे, लेकिन इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया।
बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। भारी हिमपात के कारण नवयुग सुरंग में बर्फ हटाने का काम बाधित हो रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम में सुधार होने और सड़क साफ होने तक गैरजरूरी यात्रा न करें।
8/10 Image Source : PTI

बर्फबारी की वजह से छोटे और बड़े सहित करीब 200 वाहन मार्ग पर फंस गए हैं। सड़कों से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। सरकार भी लोगों को सहयोग देने की अपील कर रही है।
9/10 Image Source : PTI
बर्फबारी की वजह से छोटे और बड़े सहित करीब 200 वाहन मार्ग पर फंस गए हैं। सड़कों से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। सरकार भी लोगों को सहयोग देने की अपील कर रही है।
बर्फबारी की वजह से श्रीनगर की सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर देखी जा सकती है। इस वजह से लोगों को वाहन चलाने में भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं हर तरफ सफेदी ही सफेदी नजर आ रही है।
10/10 Image Source : PTI

Advertisement