3 राशियों के ईष्ट देव हैं भगवान शिव, पूजा करते ही खुल जाएंगे तरक्की और धन के द्वार
3 राशियों के ईष्ट देव हैं भगवान शिव, पूजा करते ही खुल जाएंगे तरक्की और धन के द्वार
मान्यता है कि इन 3 राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। इन राशियों के जातक अगर नियमित रूप से शिव पूजा करें तो इन्हें करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।
Published : Feb 12, 2026 12:40 pm IST, Updated : Feb 15, 2026 07:08 am IST
1/4Image Source : canva
क्या आप जानते हैं कि हर राशि के कोई न कोई ईष्ट देव होते हैं। आज हम आपको ऐसी 3 राशियों के बारे में बताएंगे जिनके ईष्ट देव भगवान शिव हैं। कहते हैं अगर इन राशियों के लोग प्रतिदिन भगवान शिव की आराधना करें तो इनके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं हो सकती।
2/4Image Source : india tv
कर्क राशि के ईष्ट देव भगवान शिव माने जाते हैं। इस कारण इस राशि वालों पर शिव जी की विशेष कृपा रहती है। अगर कर्क राशि वाले नियमित रूप से शिव जी की आराधना करते हैं तो इनके जीवन में सुख-सुविधाों की कभी कमी नहीं होगी।
3/4Image Source : india tv
भगवान शिव मकर राशि के भी ईष्ट देव माने जाते हैं। अगर इस राशि के लोग शिव उपासना करते हैं तो इन्हें अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। शिव भक्ति से मकर राशि वालों को मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और धन लाभ के योग बनते हैं।
4/4Image Source : india tv
भगवान शिव कुंभ राशि के भी ईष्ट देव माने जाते हैं। इस वजह से कुंभ राशि वालों को भी शिव उपासना से विशेष लाभ मिलता है। कहते हैं अगर इस राशि के लोग नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें तो इसके जीवन में आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलते हैं।