अगस्त का चंद्र ग्रहण इन 3 राशियों के लिए रहेगा भारी! आ सकती है कोई बड़ी मुसीबत, जानें बचने के उपाय
अगस्त का चंद्र ग्रहण इन 3 राशियों के लिए रहेगा भारी! आ सकती है कोई बड़ी मुसीबत, जानें बचने के उपाय
28 अगस्त के बाद से अलगे 15 दिनों तक इन जातकों को धन, सेहत और रिश्तों के मामले में विशेष सावधानी बरतनी होगी। चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण की टाइमिंग और राशियों पर पड़ने वाला इसका नकारात्मक प्रभाव।
Published : Aug 05, 2026 09:00 am IST, Updated : Aug 05, 2026 09:00 am IST
1/5Image Source : canva
28 अगस्त को साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये ग्रहण 3 राशियों के लिए भारी साबित हो सकता है। ऐसे में इन राशियों को बेहद सतर्क रहना होगा। किसी बड़ी मुसीबत में पड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। 28 अगस्त के बाद से अलगे 15 दिनों तक इन जातकों को धन, सेहत और रिश्तों के मामले में विशेष सावधानी बरतनी होगी। चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण की टाइमिंग और राशियों पर पड़ने वाला इसका नकारात्मक प्रभाव।
2/5Image Source : canva
अगस्त का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 तारीख को लगेगा। ग्रहण की शुरुआत सुबह लगभग 8:04 बजे से होगी और समापन सुबह 11:22 बजे पर होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसका कुछ न कुछ प्रभाव राशियों पर जरूर पड़ेगा। यहां हम आपको बताएंगे कि किन राशियों के लिए ये ग्रहण नकारात्मक साबित हो सकता है।
3/5Image Source : india tv
मेष राशि वालों के लिए साल का दूसरा चंद्र ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी से लड़ाई-झगड़ा करने से बचें। परिवार में कलह का माहौल रह सकता है। ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
4/5Image Source : india tv
सिंह राशि वालों के लिए साल का दूसरा चंद्र ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। किसी करीबी से झगड़ा हो सकता है। ऑफिस में काफी तनाव रह सकता है। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाने से बुरे प्रभाव से बच सकते हैं।
5/5Image Source : india tv
कन्या राशि वालों के लिए भी साल का दूसरा चंद्र ग्रहण परेशानी देने वाला साबित हो सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। बनते हुए काम अटक सकते हैं। साझेदारी के कार्यों में बड़ा नुकसान होने की संभावना है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। बुधवार के दिन जरूरतमंदों को दान करें, इससे आपको राहत मिलेगी।