Published : Aug 13, 2025 06:37 pm IST, Updated : Aug 13, 2025 06:37 pm IST
1/7Image Source : Freepik
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपनी राशि को जानकर उसके अनुसार रत्न धारण कर लें तो जीवन में उन्नति प्राप्त कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे सभी राशियों के लिए शुभ रत्नों के बारे में।
2/7Image Source : Freepik
मेष और वृश्चिक इन दोनों ही राशियों का स्वामी ग्रह मंगल है। इसलिए इन दोनों राशियों के लिए मूंगा रत्न बेहद शुभ माना जाता है। इस रत्न को पहनने से इनका साहस-पराक्रम बढ़ता है और जीवन के हर क्षेत्र में ये उन्नति पाते हैं।
3/7Image Source : Freepik
वृषभ और तुला राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए हीरा या फिर ओपल इन दोनों राशियों के जातकों को पहनना चाहिए। ये रत्न पहनकर इनकी रचनात्मकता बढ़ती है। साथ ही धन-धान्य की भी इन्हें प्राप्ति होती है।
4/7Image Source : Freepik
मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए पन्ना रत्न बेहद शुभ होता है। यह रत्न बुद्धि और विवेक को बढ़ाता है। साथ ही इसे पहनने से करियर क्षेत्र में भी इन दोनों राशियों को प्रगति मिलती है।
5/7Image Source : Freepik
कर्क राशि के लोगों के लिए मोती बेहद शुभ होता है, यह रत्न धारण करके कर्क वालों को मानसिक शक्ति मिलती है और चंद्रमा मजबूत होता है। वहीं सूर्य की सिंह राशि के लोगों को नेतृत्व क्षमता बढ़ाने और जीवन में उन्नति पाने के लिए माणिक्य रत्न धारण करना चाहिए।
6/7Image Source : Freepik
धनु और मीन राशि के लोगों के लिए पुखराज रत्न वरदान की तरह है क्योंकि यह रत्न इन राशियों के स्वामी गुरु का है। इस रत्न को धारण करने से इनके जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं, साथ ही ज्ञान और आध्यात्मिक शक्ति भी इन्हें मिलती है।
7/7Image Source : Freepik
मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए नीलम बेहद शुभ रत्न होता है। यह रत्न धारण करने से इन दोनों राशियों के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। साथ ही शनि की कृपा भी इन्हें प्राप्त होती है।