Chanakya Niti: 4 जगहों पर चुप रहना ही है समझदारी, बोलकर खो बैठेंगे मान-सम्मान
Chanakya Niti: 4 जगहों पर चुप रहना ही है समझदारी, बोलकर खो बैठेंगे मान-सम्मान
Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार कुछ ऐसी स्थितियां होती हैं जहां पर व्यक्ति का चुप रहना ही बुद्धिमानी मानी जाती है। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे।
Published : Apr 10, 2026 06:22 am IST, Updated : Apr 10, 2026 06:22 am IST
1/5Image Source : Freepik
आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में कई शिक्षाएं दी हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी हर किसी के लिए प्रासंगिक हैं। नीति शास्त्र में कुछ ऐसी स्थितियों के बारे में भी बताया है जहां चुप रहना ही समझदारी माना जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
2/5Image Source : Freepik
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस जगह पर वाद-विवाद हो रहा हो लोग लड़ रहे हों वहां पर आपको चुप ही रहना चाहिए। ऐसी जगह पर बोलकर या अपनी राय देकर आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं और अपना मान-सम्मान भी खोते हैं।
3/5Image Source : Freepik
जिस जगह पर कोई इंसान अपनी तारीफ करता हो, अपने गुणगान गाता हो वहां भी आपको चुप रहना चाहिए। ऐसी जगह पर आप बोलकर मूर्ख लग सकते हैं और अपना सम्मान खो सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
अगर किसी स्थान पर किसी ऐसे विषय में बात चल रही है जिसका ज्ञान आपको नहीं हो तो वहां भी आपको चुप रहना चाहिए। ऐसी जगह पर बेवजह बोलकर आपका सम्मान ही गिरता है।
5/5Image Source : Freepik
जिस जगह पर लोग दूसरों की बुराई कर रहे हों, दूसरों में कमियां निकाल रहे हों वहां भी आपको बोलने से बचना चाहिए। हो सके तो ऐसी जगह से उठकर आपको चले जाना चाहिए।