Published : Oct 16, 2025 11:40 am IST, Updated : Oct 16, 2025 11:40 am IST
1/5Image Source : Unsplash
छोटी दिवाली या नरक चुतर्दशी के दिन यमराज की पूजा करने का विधान भी है। इस दिन यम का दीपक भी जलाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छोटी दिवाली के दिन यमराज का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है और घर में सुख-शांति भी आती है। आइए ऐसे में जान लेते हैं छोटी दिवाली के दिन यम का दीपक जलाने के नियम।
2/5Image Source : Unsplash
छोटी दिवाली की शाम को पूजा करने के बाद आपको यम के नाम का दीपक जलाना चाहिए। यह दीपक घर के बाहर दक्षिण दिशा में जलाना ही सही माना जाता है। दक्षिण दिशा को यम की दिशा भी कहते हैं इसलिए इसी दिशा में आपको छोटी दिवाली पर यम का दीपक जलाना चाहिए।
3/5Image Source : Unsplash
यम का दीपक जलाने के बाद अगले दिन तक उस जगह पर न जाएं। अगर आप दीपक जलाने के बाद उस जगह पर दोबारा लौटते हैं तो भारी नुकसान आपको हो सकता है। इसलिए ख्याल रखें कि यम का दीपक जलाने के बाद ना ही मुड़कर उस ओर देखें और नाही वहां जाएं।
4/5Image Source : Unsplash
इस बात का भी ध्यान रखें कि यम का दीपक चौमुखी होना चाहिए और मिट्टी के दीए का इस्तेमाल आपको इसमें करना चाहिए। अगर आप घर के सभी लोगों के साथ यम का दीपक जलाते हैं तो इसे शुभ माना जाता है। आप इस दीपक को पहले घर के चारों कोनों में ले जाकर इसके बाद घर के बाहर दक्षिण दिशा में रखते हैं तो घर की नकारात्मकता दूर होती है।
5/5Image Source : Unsplash
यम का दीपक जलाते समय आपको यमराज का ध्यान करना चाहिए और उनसे सुख-समृद्धि की कामना करनी चाहिए। यम का दीपक अगर आप भी जलाने वाले हैं तो छोटी दीपावली के दिन गलती से भी मांस-मदिरा का सेवन आपको नहीं करना चाहिए।