Published : Sep 14, 2025 01:40 pm IST, Updated : Sep 14, 2025 01:40 pm IST
1/5Image Source : Freepik
राशिचक्र की तृतीय राशि मिथुन के स्वामी ग्रह बुध हैं, जिन्हें ज्योतिष में राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। वहीं बुध तार्किक क्षमता, ज्ञान, बुद्धि, कारोबार, तकनीक आदि के कारक भी हैं। बुध के यही कारकत्व मिथुन राशि के जातकों में भी झलकते हैं। आइए ऐसे में जानते हैं मिथुन राशि के कुछ खास गुणों के बारे में।
2/5Image Source : India Tv
मिथुन राशि के जातक तर्क और बौद्धिक कुशलता से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। तर्क-वितर्क में इनसे जीत पाना बेहद मुश्किल होता है। इनकी बात करने का तरीका भी ऐसा होता है कि सामने वाला व्यक्ति इनके झूठ पर भी पूरी तरह से यकीन कर सकता है। इनका यही गुण इनको अच्छा वक्ता भी बनाता है और इस गण के चलते सेल्स के क्षेत्र में भी ये अव्वल होते हैं।
3/5Image Source : Freepik
बुध की स्वामित्व वाले मिथुन राशि के लोग बेहद मिलनसार होते हैं, ये किसी भी अनजान व्यक्ति को कुछ ही बातों में अपना दोस्त बानने का हुनर रखते हैं। इनका यह गुण सामाजिक स्तर पर इनको सम्मानित बनाता है। अपने इस गुण के चलते करियर और कारोबार में भी इनको बेहद शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
4/5Image Source : Freepik
मिथुन राशि वाले लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी भी माने जाते हैं। ये लोग गायन, वादन, लेखन के साथ ही अच्छे खिलाड़ी भी होते हैं। इनकी प्रतिभा भी इन्हें लोगों को बीच चर्चा का विषय बनाती है। वक्त के साथ-साथ इनकी रुचि अलग-अलग चीजों में बढ़ती रहती है।
5/5Image Source : Freepik
जुगाड़ लगाने के मामले में भी मिथुन राशि के जातकों का कोई सानी नहीं होता। ये लोग विपरीत परिस्थितियों में सही हल ढूंढने वाले होते हैं। अपनी तीव्र और तेज बुद्धि से ये हर सवाल का जवाब ढूंढ लेते हैं। इसलिए अक्सर बुरी स्थिति में फंसने पर लोग इनको याद करते हैं और ये सबकी मदद करने के लिए आगे भी आते हैं। मिथुन के यह सब गुण इन्हें औरों से खास बनाते हैं।