जब भी घर में अचानक से कोई कांच का बर्तन टूटता है तो मन में अजीब सी बेचैनी होने लगती है। ऐसे में ना चाहते हुए भी मन नकारात्मक चीजों की तरफ दौड़ने लगता है और मन में ये विचार आने लगता है कि क्या कुछ बुरा होने वाला है। ज्योतिष और वास्तु अनुसार कांच का टूटना तरह-तरह के संकेत देता है। चलिए आपको बताते हैं कांच का टूटना कब शुभ
Published : May 19, 2026 01:24 pm IST, Updated : May 19, 2026 01:24 pm IST
1/5Image Source : india tv
जब भी घर में अचानक से कोई कांच का बर्तन टूटता है तो मन में अजीब सी बेचैनी होने लगती है। ऐसे में ना चाहते हुए भी मन नकारात्मक चीजों की तरफ दौड़ने लगता है और मन में ये विचार आने लगता है कि क्या कुछ बुरा होने वाला है। ज्योतिष और वास्तु अनुसार कांच का टूटना तरह-तरह के संकेत देता है। चलिए आपको बताते हैं कांच का टूटना कब शुभ तो कब अशुभ होता है।
2/5Image Source : unsplash.com
वास्तु के अनुसार कांच नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की क्षमता रखता है। ऐसे में यदि घर में अचानक कांच टूट जाता है तो इसका मतलब है कि आपके परिवार पर कोई बड़ा संकट आने वाला था जो अब टल गया है।
3/5Image Source : unsplash.com
एक-दो बार तो कांच का टूटना सामान्य है लेकिन अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो ये अशुभ संकेत माना जाता है। बार-बार कांच का चटकना या टूटना घर में नकारात्मक शक्तियों के बढ़ने का संकेत देता है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत होती है।
4/5Image Source : unsplash.com
यदि रसोई में कांच के बर्तन बार-बार टूट रहे हैं तो यह धन हानि का संकेत है। यह चेतावनी देता है कि आने वाले समय में आपका बजट बिगड़ने वाला है।
5/5Image Source : unsplash.com
अगर आपके बेडरूम का कांच बार-बार टूट रहा है तो इसका मतलब है कि परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने वाली है। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है।