होली पर गुरु 4 ग्रहों के साथ रहेंगे नवपंचम योग में, 3 राशियों को जीवन में मिलेगी बड़ी सफलता
होली पर गुरु 4 ग्रहों के साथ रहेंगे नवपंचम योग में, 3 राशियों को जीवन में मिलेगी बड़ी सफलता
Holi Par Navpanchm Yog: होली के शुभ दिन पर गुरु ग्रह कुंभ राशि में बैठे चार ग्रहों के साथ नवपंचम योग में होंगे। इस योग से किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।
Published : Mar 03, 2026 08:35 pm IST, Updated : Mar 03, 2026 08:35 pm IST
1/5Image Source : Freepik
Holi Par Navpanchm Yog: होली का पावन पर्व 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन को ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास माना जा रहा है क्योंकि इस दिन गुरु ग्रह कुंभ राशि में बैठे अन्य चार ग्रहों के साथ मिलकर नवपंचम योग में होंगे। इस योग के चलते कुछ राशियों को लाभ भी जीवन में प्राप्त हो सकता है।
2/5Image Source : Freepik
होली के दिन गुरु ग्रह मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे वहीं सूर्य, मंगल, बुध और राहु कुंभ राशि में होंगे। यानि ये चारों ग्रह गुरु से नवम भाव में होंगे और गुरु इन चार ग्रहों से पंचम भाव में। इसलिए होली के दिन नवपंचम योग बना रहेगा। इसका लाभ किन राशियों को मिल सकता है, आइए जानते हैं।
3/5Image Source : Freepik
वृषभ राशि- राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ वालों को नवपंचम योग से लाभ होगा। अचानक से धन लाभ भी इस राशि वालों को मिल सकता है। रोजगार की नई संभावनाएं होली के बाद बनेंगी। सेहत में भी अच्छे बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। पैतृक कारोबार करने वाले लोगों को जबरदस्त डील मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
सिंह राशि- इस राशि के जातकों के लिए होली का त्योहार बेहद शुभ साबित होस सकता है। कोई अच्छी खबर नवपंचम योग के बनने से आपको मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में भी अच्छे बदलाव होली के बाद आ सकते हैं। आप अपने कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे। मानसिक रूप से खुद को सशक्त पाएंगे।
5/5Image Source : Freepik
धनु राशि- इस राशि के जातकों की ऊर्जा में वृद्धि हो सकती है। अपने ज्ञान से समाज में अपनी अलग पहचान आप बना सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों में इस राशि वालों को मनचाहे परिणाम मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आप उपलब्धियां पा सकते हैं। कुछ लोगों को विदेशी कंपनियों में काम करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।