कुंभ राशि वालों के पक्के यार होते हैं इन 3 राशियों के लोग, लेकिन इनसे रहता है 36 का आंकड़ा
कुंभ राशि वालों के पक्के यार होते हैं इन 3 राशियों के लोग, लेकिन इनसे रहता है 36 का आंकड़ा
इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। यही कारण है कि ये अत्याधिक मेहनती और कर्मठी होते हैं। चलिए जानते हैं इस राशि वालों की किन राशियों से अच्छी पटती है तो किनसे रहती है दुश्मनी।
Published : Apr 07, 2026 01:09 pm IST, Updated : Apr 07, 2026 01:11 pm IST
1/5Image Source : india tv
कुंभ राशि के लोग बेहद बुद्धिमान, संवेदनशील, आकर्षक और मजबूत इरादों वाले होते हैं। इन्हें भेड़ चाल में चलना पसंद नहीं होता। ये हमेशा से ही अपनी अलग पहचान बनाने का सपना देखते हैं। ये चुपचाप अपने काम में लगे रहते हैं और इन्हें ये कतई बर्दाश्त नहीं होता कि कोई इनके काम में दखलअंदाजी करे। इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। यही कारण है कि कुंभ वाले अत्याधिक मेहनती और कर्मठी होते हैं। चलिए अब जानते हैं इस राशि वालों की किन राशियों से अच्छी पटती है तो किनसे रहती है दुश्मनी।
2/5Image Source : canva
कुंभ राशि की मित्र राशियां - कुंभ राशि वालों की सबसे ज्यादा मिथुन, तुला और धनु राशि वालों से पटती है। कहते हैं इन राशियों के लोगों के साथ इनका तालमेल काफी अच्छा बैठता है। तो वहीं मेष, मकर और कुंभ राशि वालों से भी इनके संबंध मधुर रहते हैं।
3/5Image Source : canva
कुंभ राशि की दुश्मन राशियां - वैसे तो कुंभ राशि वालों का स्वभाव मिलनसार होता है और ये दोस्त काफी जल्दी बना लेते हैं। लेकिन फिर भी इनकी कुछ राशियों से कम पटरी खाती है। ये राशियां हैं वृषभ और वृश्चिक। इन दो राशियों के लोगों से अमूमन इनका झगड़ा ही रहता है।
4/5Image Source : freepik
अच्छे दोस्त साबित होते हैं कुंभ वाले - कुंभ राशि के लोग बेहद वफादार, खुले विचारों वाले और भरोसेमंद दोस्त साबित होते हैं। संकट की घड़ी में ये अपने मित्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं।
5/5Image Source : freepik
दोस्तों का करते हैं मार्गदर्शन - कुंभ राशि वाले अच्छे मार्गदर्शक भी होते हैं। अपने दोस्तों को समय-समय पर सही-गलत की समझ भी देते रहते हैं। इनके दोस्त इनसे खूब सलाह भी लेते हैं। इनके निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होती है।