Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर के दिन करें कौड़ी के ये 4 उपाय, माता लक्ष्मी दूर करेंगी धन से जुड़ी हर समस्या
Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर के दिन करें कौड़ी के ये 4 उपाय, माता लक्ष्मी दूर करेंगी धन से जुड़ी हर समस्या
Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा के दिन कौड़ी से जुड़े कुछ उपायों को करने से माता लक्ष्मी की आपको कृपा प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
Published : Jan 31, 2026 02:43 pm IST, Updated : Jan 31, 2026 02:45 pm IST
1/5Image Source : Freepik
माघ पूर्णिमा का दिन माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। साल 2026 में माघ पूर्णिमा 1 फरवरी को है और इस दिन माता लक्ष्मी की प्रिय कौड़ियों से जुड़े कुछ उपाय आपकी धन से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
2/5Image Source : Freepik
माघ पूर्णिमा के दिन आपको 11 पीली कौड़ियों पर हल्दी लगाकर पूजा घर में रखना चाहिए और अगले दिन एक लाल कपड़े में इन कौड़ियों को बांधकर अपनी तिजोरी में रख देना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
3/5Image Source : Freepik
अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में कभी धन की कमी न हो तो आपको एक पीली कौड़ी को ताबीज के रूप में अपने गले में धारण करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक लाभ तो आप पाते ही हैं साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बनी रहती है।
4/5Image Source : Freepik
आपके घर में माता लक्ष्मी का वास हो इसके लिए आपको घर के मुख्य दरवाजे पर एक लाल कपड़े में लाल कौड़ियां बांधकर लटकानी चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और आर्थिक परेशानियों से आपको मुक्ति मिलती है।
5/5Image Source : Freepik
अगर आप माता लक्ष्मी के साथ ही कुबेर देव का आशीर्वाद भी प्राप्त करना चाहते हैं तो पूर्णिमा के दिन एक हरे कपड़े में 11 कौड़ियां लें और इन्हें बांधकर घर की उत्तर दिशा में बाकी लोगों से छुपाकर रख दें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से धन से जुड़ी परेशानियों का अंत होने लगता है।